फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   All PR paddy coming to the market will be purchased: Market Committee

मंडी में आने वाले सारे पीआर धान की होगी खरीद : मार्केट कमेटी

Fri, 12 Nov 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
All PR paddy coming to the market will be purchased: Market Committee
किसानों के दबाव के बाद मार्केट कमेटी ने स्पष्ट किया है कि मंडी में आने वाला सारा पीआर धान खरीदा जाएगा। शुक्रवार शाम तक मंडी में 1.41 लाख क्विंटल धान की आमद हुई थी। इसमें से 1.26 लाख क्विंटल की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन

राज्य सरकार ने चार से सात नवंबर तक मंडियों में पीआर धान की खरीद बंद करने के निर्देश दिए थे, लेकिन आठ को भी खरीद शुरू नहीं हुई तो किसानों ने पूछा पर उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। आखिर नौ नवंबर को किसानों ने ट्रैक्टर ट्रॉलियां लेकर लघु सचिवालय के बाहर पहुंचकर कई घंटे तक जाम लगाया। इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया, डीसी कैप्टन मनोज कुमार को खुद दखल देना पड़ा। उन्होंने हरियाणा राज्य मार्केटिंग बोर्ड के सीए से बात की। उस समय मंडी में 18 हजार क्विंटल धान पड़ा था, सीए ने वह सारा धान खरीदने का आश्वासन दिया। उसी दिन देर शाम खरीद भी शुरू हो गई, लेकिन उसके बाद आने वाले पीआर धान को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। दूसरे जिलों से भी ऐसी खबरें आ रही थीं कि पीआर धान की खरीद नहीं हो रही है। इसके बाद मार्केट कमेटी ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि जितना भी धान आएगा, उसकी खरीद की जाएगी। कमेटी के सह-सचिव शिव कुमार ने कहा कि करीब 15 हजार क्विंटल धान अभी मंडी में पड़ा है। उसमें नमी की मात्रा ज्यादा है, जैसे ही सूखेगा, उसे खरीद लिया जाएगा। धान की सरकारी खरीद 15 नवंबर तक होनी है, तब तक जितना भी धान मंडी में आएगा, उसकी खरीद होगी।
विज्ञापन

‘सांपला में खरीद न शुरू हुई तो चक्का जाम होगा’
सांपला मंडी में चार नवंबर के बाद से धान की खरीद शुरू नहीं हुई। शुक्रवार तक मंडी में साढ़े छह हजार क्विंटल धान पहुंच चुका था। खरीद न होने से नाराज किसानों ने हरियाणा वेयरहाउस कॉरपोरेशन के अधिकारियों से बात की। उनका कहना था कि मिलर के न आने की वजह से खरीद नहीं हो रही। किसान सभा के जिला प्रधान प्रीत सिंह ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर शनिवार सुबह खरीद शुरू न हुई तो दिल्ली मार्ग पर चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed