फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   all mla takl in assembley

सभी विधायकों को विधानसभा में मिलेगा बोलने का बराबर मौका

Mon, 24 Feb 2020 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
all mla takl in assembley
all mla takl in assembley
रोहतक। सभी विधायकों को विधानसभा सत्र के दौरान बोलने का बराबर मौका दिया जाएगा। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी विधायकों को अपने क्षेत्र की समस्याएं रखने का भी अवसर मिले। यह कहना है हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता का। वे रविवार को जिला प्रशासन और चौबीसी परिवार की ओर से आयोजित राहगीरी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के इतिहास में पहली बार सबसे लंबा बजट सत्र होने जा रहा है। बतौर विधानसभा अध्यक्ष यह उनकी जिम्मेदारी है कि हर विधायक को बजट सत्र पर बोलने का बराबर मौका मिले। विधानसभा की कार्यवाही पेपरलेस करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में कुछ कंपनियों से संपर्क किया गया है। कंपनियों ने प्रेजेंटेशन भी दी हैं। एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि अच्छा विधायक कैसे बनें, इस बारे में पिछले दिनों विधानसभा में ओरिएंटेशन कार्यक्रम भी हुआ। विधायकों को इस बारे में प्रशिक्षण दिया गया है। गुप्ता ने कहा कि अच्छे विधायकों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed