{"_id":"5e0654bd8ebc3e87ef0a8b7d","slug":"all-information-written-on-auto-otherwise-cut-the-challan-rohtak-news-rtk5344440135","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में ऑटो पर लिखवाएं मालिक का नाम, पता, मोबाइल नंबर, चालक का नाम, नहीं तो कटेगा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में ऑटो पर लिखवाएं मालिक का नाम, पता, मोबाइल नंबर, चालक का नाम, नहीं तो कटेगा चालान
विज्ञापन
all information written on auto otherwise cut the challan
रोहतक। आमजन के सुरक्षित सफर को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया है। इसके तहत शहर की सड़कों पर दौड़ने वाले सभी ऑटो रिक्शा व ऑटो मालिक, चालक से संबंधित अहम जानकारी लिख कर चस्पा की जाएगी। ऑटो रिक्शा पर ऑटो रिक्शा का रजिस्ट्रेशन नंबर, ऑटो रिक्शा के मालिक का नाम-पता व मोबाइल नंबर, ऑटो चालक का नाम व मोबाइल नंबर, महिला हेल्पलाइन नंबर व पुलिस हेल्पलाइन नंबर अंकित होंगे। शहर में चलने वाले ऑटो रिक्शा मालिकों व चालकों को दो दिन का समय दिया गया है। सोमवार तक सभी ऑटो रिक्शा पर संबंधित सूचना होनी चाहिए। सोमवार के बाद जिन ऑटो रिक्शा पर सूचना अंकित नहीं होगी, उनके खिलाफ यातायात पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
ट्रैफिक थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि रोहतक शहर में प्रतिदिन हजारों लोग ऑटो रिक्शा में सफर करते हैं। ऑटो रिक्शा में सफर करने वाले मुसाफिरों का हक है कि उनको ऑटो रिक्शा के संबंध में जानकारी हो, ताकि मुसीबत के समय जानकारी काम आ सके। आमजन के सफर को सुरक्षित करने के लिए रोहतक पुलिस द्वारा प्रत्येक ऑटो रिक्शा पर ऑटो रिक्शा से संबंधित सूचना अंकित कराई जा रही है। ऑटो रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियो व ऑटो मालिकों, चालको के साथ बैठक कर विशेष अभियान के बारे में बताया गया है। इसके अलावा ऑटो स्टैंड पर जाकर भी ऑटो चालकों को अवगत कराया गया है। इसके अलावा किसी ऑटो मालिक, चालक को उक्त अभियान के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त करनी है तो वह थाना ट्रैफिक में संपर्क कर सकता है व ट्रैफिक पुलिस की सहायता भी ले सकता है।