{"_id":"64fe21df15d18ba0f60ad168","slug":"all-india-kisan-sabha-protest-on-22nd-regarding-demands-rohtak-news-c-17-roh1018-243664-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मांगों को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा का धरना 22 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मांगों को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा का धरना 22 को
विज्ञापन
रोहतक। अखिल भारतीय किसान सभा जिला कमेटी की बैठक रविवार को जिला प्रधान प्रीत सिंह की अध्यक्षता में जसबीर स्मारक पर हुई। बैठक में लंबित मुआवजे, सूखे की गिरदावरी और किसानों के अन्य मुद्दों को लेकर 22 सितंबर को कमिश्नर कार्यालय पर धरना देने का निर्णय लिया गया। 28 सितंबर को सभी गावों में भगत सिंह की जयंती पर कार्यक्रम करने के साथ तीन अक्तूबर को लखीमपुर खीरी हत्याकांड की बरसी पर काला दिवस मनाएंगे।
किसान सभा जिला सचिव बलवान सिंह ने बताया कि रविवार को किसान सभा की बैठक हुई। इसमें किसानों की समस्याओं को रखा गया।
संगठन के राज्य महासचिव सुमित दलाल ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार किसानों के साथ विश्वासघात कर रही है। बाजरे की एमएसपी पर सरकारी खरीद शुरू नहीं की जा रही। आधा हरियाणा सूखे की मार झेल रहा है, इसकी गिरदावरी न कर सरकार इसे पोर्टल के झमेले में उलझाना चाहती है। इसके लिए किसान सभा 23 सितंबर को राव तुला का शहीदी दिवस और 28 सितंबर को भगत सिंह की जयंती गांव-गांव में मनाएगी। किसान आंदोलन के तीन साल पूरे होने के अवसर पर 26 नवंबर को राज्यों की राजधानी में 75 घंटे के धरना लगाया जाएगा।
इस मौके पर राजकुमार हुड्डा, सुनील मलिक, राजा, जयकर्ण, रोहतास नरवाल, सुरेंद्र नरवाल, चंद्रभान, राय सिंह, रमेश , सतपाल सिंह, शमशेर, बलबीर बल्हारा, जोगेंद्र, रमेश मोरखेड़ी, सत नारायण हुड्डा, उमेद सिंह आदि शामिल रहे।