फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   All India Kisan Khet Mazdoor Sangathan demonstrated

Rohtak News: ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने किया प्रदर्शन

Tue, 19 Nov 2024 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 19 Nov 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
All India Kisan Khet Mazdoor Sangathan demonstrated
ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों ने मांगों को लेकर लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से कृषि उपज के थोक व खुदरा व्यापार को सरकार द्वारा अपने नियंत्रण में लेने, सरकारी दुकान खोलकर राशन समेत सभी जरूरी चीजों को सस्ते दामों पर देश के तमाम ग्रामीण और शहरी गरीबों को मुहैया कराने, फसलों को लागत से डेढ़ गुना एमएसपी देने की गारंटी का कानून बनाने, ग्रामीण गरीबों को साल भर काम और पर्याप्त मजदूरी देने, किसानों और भूमिहीन ग्रामीण गरीबों को कर्ज मुक्त करने, 60 वर्ष उम्र होने पर 10000 रुपये प्रति महीना पेंशन देने की मांग की।
बिजली बिल संशोधन 2023 व स्मार्ट/प्रीपेड मीटर स्कीम को तुरंत रद्द करने, खाद-बीज-कीटनाशी तथा कृषि औजारों को सस्ती दरों पर उपलब्ध कराकर खेती में लागत कम करने, भावांतर भरपाई योजना रद्द करने, प्राकृतिक आपदाओं से बर्बाद हुई फसलों का 50,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने और पराली जलाने को लेकर किसानों पर दर्ज मुकदमे रद्द करने तथा पराली प्रबंधन के लिए आर्थिक सहायता देने की। संगठन के प्रदेश सचिव जयकरण मांडौठी ने कहा कि 13 महीने चले किसान आंदोलन के स्थगन के अवसर पर मोदी सरकार ने कहा था कि बिजली संशोधन बिल को किसानों और अन्य संबंधित पक्षों की अनुमति के बिना लागू नहीं किया जाएगा। एमएसपी गारंटी कानून के लिए एक कमेटी बना दी जाएगी और किसानों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस ले लिए जाएंगे।
विज्ञापन

पराली प्रबंधन के लिए किसानों को आर्थिक सहायता दी जाएगी, मुकदमे दर्ज नहीं किए जाएंगे, परंतु सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए। इसलिए इस ज्ञापन के माध्यम से आग्रह करते हैं कि वे हमारी मांगों को पूरा करें, अन्यथा किसानों तथा खेत मजदूरों के पास आंदोलन के अलावा कोई रास्ता नहीं है। इस अवसर पर जगबीर सिंह, रामकिशन, दयानंद, ओमवीर सिंह, सतपाल सभरवाल, संसार सुरहेती, किशन छबीली मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed