फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   All India Kisan Congress took out a march

Rohtak News: अखिल भारतीय किसान कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

Fri, 09 Aug 2024 04:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
All India Kisan Congress took out a march
सांपला (रोहतक)। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस ने वीरवार को किसान-मजदूर सम्मान यात्रा निकाली। नेशनल हाईवे नंबर-9 बस स्टैंड इस्माईला से शुरू हुई यात्रा को पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि पहलवान विनेश के साथ एक साजिश की गई है और उनका सन्यास लेना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन

6 किलोमीटर लंबी यात्रा मुख्य बाजार से होती हुई छोटूराम संग्रहालय पर पहुंची। यात्रा की अध्यक्षता कोऑर्डिनेटर ओमप्रकाश खत्री व वीरेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा की गई थी। संग्रहालय पहुंचकर सर छोटूराम की प्रतिमा पर फूल अर्पित किए और उन्हें याद किया। इसके बाद एसडीएम कार्यालय पहुंचे और एसडीएम सुभाष चंद्र जून को मांगों का ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि विनेश के मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

एमएसपी की गारंटी हो। अग्निवीर योजना वापस ली जाए। अपराध व महंगाई पर रोक लगे। किसानों का कर्ज माफ हो और मनरेगा की मजदूरी बढ़ाई जानी चाहिए। इस दौरान करीब 111 महिलाओं व पुरुषों को पगड़ी व शॉल देकर सम्मानित भी किया गया। यात्रा में किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अखिलेश शुक्ला पूर्व मंत्री ओम वीर तोमर, राजू मान ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके अलावा सौरभ त्यागी, दीपक त्रिपाठी, शिव भगवान, शिव कुमार अवस्थी, मेहताब, आजाद मालिक, सुरेंद्र, रणदीप, दिलबाग, गुरनाम सिंह, मोहन, रेनू दूहन, राजेंद्र कसरेटी, ममता, कश्मीर सिंह, रोशनी, निर्मला, हरीश आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed