{"_id":"60e603ab8ebc3e45c4608df8","slug":"all-government-services-will-be-available-on-mobile-app-rohtak-news-rtk616584625","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल एप पर मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल एप पर मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों को सभी सरकारी सेवाएं और सुविधाएं घर बैठे उपलब्ध करवाने के मकसद से राज्य सरकार ने जन सहायक, आपका सहायक मोबाइल एप लांच किया है। इस पर सरकारी सेवाओं के साथ-साथ आपातकालीन हेल्पलाइन भी उपलब्ध है।
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने लोगों से अपील की कि वे इस मोबाइल एप का फायदा उठाएं। इस एप के माध्यम से गवर्नमेंट टू सिटीजन और बिजनेस टू सिटीजन सेवाओं की कहीं भी, किसी को भी डिलिवरी सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि इस मोबाइल एप पर सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध होगी, जिससे लोगों का जीवन सरल होगा। स्मार्ट फोन के इस युग में सेवाओं को नागरिकों के द्वार तक पहुंचाने के लिए यह एप बेहद कारगर होगा। राज्य सरकार पहले ही 42 विभागों की 551 योजनाएं व सेवाएं सरल पोर्टल के माध्यम से लोगों को प्रदान कर रही है। यह मोबाइल एप एक सिंगल डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसमें सरकारी सेवाओं, आपातकालीन हेल्पलाइन के बारे में जानकारी उपलब्ध है। इसके माध्यम से लोग आपातकालीन कॉल 112, पुलिस के लिए 100, एंबुलेंस के लिए 108, फायर ब्रिगेड के लिए 101, स्वास्थ्य के लिए 104, महिला हेल्पलाइन 1091, बाल हेल्पलाइन 1098, कोविड हेल्पलाइन 1075 जैसी आपातकालीन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा अन्य गवर्नमेंट टू सिटीजन सेवाओं, जैसे सरल, विभागवार, प्रयोक्तावार सेवाएं, जन शिकायतें व आरटीआई को भी इस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया गया है। निविदाएं, बिल भुगतान, यात्रा, नौकरियां, आगामी कार्यक्रम, बिल भुगतान, प्रेस विज्ञप्तियों, कैलेंडर, हरियाणा दूरभाष निर्देशिका, खेल आधारभूत ढांचा और कौशल विकास समेत अन्य सेवाओं की जानकारी भी इसी एप्लीकेशन के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि मोबाइल यूजर्स की सुविधा के लिए यह एप हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में डिजाइन किया गया है। लोग इस एप को डाउनलोड करने के बाद अपना मोबाइल नंबर व परिवार पहचान पत्र आईडी दर्ज कर पंजीकरण कर सकते हैं। इस पर सर्च करना बहुत आसान है। सूचियों को ऊपर-नीचे किए बिना नाम, श्रेणी व विभाग आदि सर्च किए जा सकते हैं। सरकार इस पर किसी विशेष जिले, आयु वर्ग के नागरिकों को अधिसूचनाएं भेज सकती है। लोग सरकारी सेवाओं पर अपने सुझाव भी दे सकेंगे।