फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   alivated road committee formed

एलिवेटेड विरोध संघर्ष समिति बनी, होर्डिंग से व्यापारियों को जोड़ना शुरू

Sat, 13 Feb 2016 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 13 Feb 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
alivated road committee formed

एलिवेटेड रोड का विरोध बंद नहीं हो रहा है। इसके विरोध में कुछ व्यापारियों ने संघर्ष समिति भी बना ली है। अब एलिवेटेड विरोध संघर्ष समिति के सभी 11 पदाधिकारी और अन्य सदस्य व्यापारियों को एकजुट करेंगे। समिति की ओर से बाजार में होर्डिंग भी लगाए गए हैं और व्हाट्स एप नंबर भी जारी किए गए हैं।

विज्ञापन

वहीं, रोड के विरोध में सर्वे भी शुरू कर दिया गया है। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों का दावा है कि अब तक किए गए सर्वें में 1300 में से करीब 1200 व्यापारी एलिवेटेड रोड के विरोध में हैं।

विज्ञापन

शहर में अंबेडकर चौक से हिसार रोड तक एलिवेटेड रोड बनाए जाने का प्रस्ताव पास हो चुका है। केंद्र सरकार के बजट जारी करते ही व्यापारी एलिवेटेड रोड के विरोध में उतर आए हैं। अब कुछ व्यापारियों ने एक संघर्ष समिति बना दी है जो एलिवेटेड रोड के विरोध में व्यापारियों को एकजुट करेगी। समिति ने एलिवेटेड रोड के लिए सर्वे अभियान भी शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 समिति के पदाधिकारी कच्चा बेरी रोड के प्रधान डॉ. धर्मपाल मुदगिल ने बताया कि शहर की सभी मार्केट में जाकर सर्वे किया जा रहा है। जिन व्यापारियों से बात हो रही है, उनके नाम, फोन नंबर, पता लिखा जा रहा है तो उनके हस्ताक्षर भी कराए जा रहे हैं। 


धर्मपाल मुदगिल के अनुसार अभी तक लगभग 1300 व्यापारियों से सर्वे किया गया है, जिनमें से 1200 ने एलिवेटेड रोड का विरोध किया है। इसके अलावा सर छोटूराम चौक पर एक बड़ा होर्डिंग भी एलिवेटेड रोड के विरोध में लगाया गया है। उस पर लिखा गया है कि रोड का विरोध करने वाले व्यापारी एकजुट होकर लड़ाई लड़ें। इसके अलावा समिति से जुड़ने के लिए उस पर व्हाट्स एप नंबर भी लिखा गया है। व्यापारियों का कहना है कि सर्वे अभी चल रहा है और इसको पूरा करके रिपोर्ट सभी के सामने रखी जाएगी। 


एलिवेटेड रोड संघर्ष समिति में ये शामिल

किला रोड के प्रधान बिट्टू सचदेवा, विकास गोयल, छोटूराम चौक के डा. एसएल वर्मा, भिवानी स्टैंड के गौरव डाबड़ा, बड़ा बाजार के राजेश, सिविल रोड के सुरेंद्र अग्रवाल, कच्चा बेरी रोड के डा. धर्मपाल मुदगिल, राजेश ईश्पुनियानी झज्जर रोड, हिसार रोड के सतीश खन्ना, पालिका बाजार के सदस्य सुरेंद्र बल्ली, रेलवे रोड से हेमंत बख्शी, भिवानी स्टैंड से अवतार सिंह कोच्चर।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed