{"_id":"6aa0d9add3feb504ab0a5fc6","slug":"aligarh-taxi-driver-murdered-with-intent-to-rob-identification-made-via-burnt-aadhaar-card-found-in-rohtak-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: जले आधार कार्ड से हुई शिनाख्त, लूट के इरादे से की गई अलीगढ़ के टैक्सी चालक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: जले आधार कार्ड से हुई शिनाख्त, लूट के इरादे से की गई अलीगढ़ के टैक्सी चालक की हत्या
Wed, 09 Sep 2026 09:29 AM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Wed, 09 Sep 2026 09:29 AM IST
सार
मृतक की उम्र 39 साल के करीब है। शव पेट्रोल डालकर जलाया गया था। मंगलवार को पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने पीजीआई पहुंची लेकिन दिल्ली पुलिस से सूचना मिली कि टैक्सी चालक यूपी के अलीगढ़ निवासी शेर मोहम्मद अली रविवार रात से लापता था।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद
विस्तार
मदीना गांव में आकाशवाणी केंद्र के पीछे हत्या करके जलाए गए शव की शिनाख्त हो गई है। शव यूपी के अलीगढ़ स्थित जमालपुर इलाके के आसिफ नगर निवासी शेर मोहम्मद अली का है। घटनास्थल पर मिले जले आधार कार्ड से शव की शिनाख्त हो सकी। शेर मोहम्मद का दिल्ली के दयालपुर थाना इलाके से अपहरण कर लिया गया था। मंगलवार को दिल्ली पुलिस परिजनों के साथ रोहतक पहुंची और शव की शिनाख्त की। आज बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि शेर मोहम्मद अली टैक्सी चालक था, जो रिश्तेदार साहिल की कार को ऑनलाइन बुकिंग करके चलाता था। रविवार को कार पंजाब के लिए बुक की गई लेकिन बाद में उसे रद्द कर दिया गया। इसके बाद शेर मोहम्मद अली का मोबाइल बंद हो गया। सोमवार सुबह करीब आठ बजे स्थानीय बहुअकबरपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि मदीना के पास आकाशवाणी केंद्र के पीछे एक शव जल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मिट्टी डालकर आग बुझाई।
विज्ञापन
मृतक की उम्र 39 साल के करीब है। शव पेट्रोल डालकर जलाया गया था। मंगलवार को पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने पीजीआई पहुंची लेकिन दिल्ली पुलिस से सूचना मिली कि टैक्सी चालक यूपी के अलीगढ़ निवासी शेर मोहम्मद अली रविवार रात से लापता था। दयालपुर थाने में अपहरण की एफआईआर दर्ज है। देर शाम अलीगढ़ से परिवार के लोग बहुअकबरपुर थाने में पहुंचे। पीजीआई पहुंचकर देर रात शव की शिनाख्त है। पता चला कि एक साल से मोहम्मद अली टैक्सी चला रहा था।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार
मृतक की शिनाख्त दिल्ली टैक्सी चालक शेर मोहम्मद अली के तौर पर हुई है जो यूपी के अलीगढ़ का रहने वाला है। आज शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। -जसमेर सिंह, प्रभारी थाना बहुअकबरपुर।