फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Alert before the third wave of Corona, construction of oxygen plant in full swing

कोरोना की तीसरी लहर से पहले अलर्ट, ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण जोरों पर

Sun, 27 Jun 2021 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Alert before the third wave of Corona, construction of oxygen plant in full swing
विकास सैनी
विज्ञापन

रोहतक। कोरोना की तीसरी लहर से पहले स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिले में बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ऑक्सीजन प्लांट लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है। सामान्य अस्पताल में प्लांट लगने के साथ ही यहां के सभी बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा मुहैया करा दी गई है। महम, सांपला व कलानौर में भी प्लांट लगाने का काम जारी है। पीजीआई में भी दो प्लांट लग गए हैं। दो और प्लांट लगाने की प्रक्रिया जारी है।
कोरोना महामारी की तीसरी लहर का बच्चों पर भारी पड़ने का अंदेशा जताया जा रहा है। इस खतरे को भांपते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान पीजीआई में दस हजार लीटर क्षमता वाले चार ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने हैं। इनमें से दो प्लांट लग गए हैं, जबकि दो को लगाने की तैयारी है। यही नहीं, जिले के सामान्य अस्पताल समेत चार स्थानों पर भी मरीजों की सुविधा के लिए ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने हैं। इनमें से सिविल अस्पताल में प्लांट लग चुका है। महम, सांपला व कलानौर में प्लांट लगाने की तैयारी है। निजी कंपनी व सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से यह प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

सामान्य अस्पताल के हर बेड पर ऑक्सीजन
कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन सुविधा मुहैया कराने के लिए सामान्य अस्पताल में प्लांट लगा दिया गया है। प्लांट लगाने के साथ ही यहां के दस वेंटिलेटर उससे जोड़ दिए गए हैं। यही नहीं, दो निक्कू व आईसीयू के बेड के अलावा अस्पताल के सामान्य बेड पर भी ऑक्सीजन सुविधा मुहैया करा दी गई है। इससे मरीजों को परेशानी नहीं होगी। विभाग ने यहां के 42 ऑक्सीजन सिलिंडर रिजर्व में रखे हैं। इन्हें जरूरत पड़ने पर सीएचसी व पीएचसी में दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर के पीछे प्लांट लगाने की तैयारी
पीजीआई के ट्रामा सेंटर के पीछे 10 मीट्रिक टन का ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। यहां कुछ उपकरण लगाए दिए गए हैं। शेष का काम भी जोरों पर है। मॉड्यूलर ओटी के पास प्लांट का काम पूरा हो चुका है। इसके अलावा यहां दो प्लांट और लगाने जाने हैं। इस ओर भी काम तेजी पर है।
पीजीआई के 1200 बेड पर मिलेगी ऑक्सीजन
कोरोना को देखते हुए पीजीआई में 1200 बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा दी जाएगी। यह काम तेजी से चल रहा है। जुलाई तक यह लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। इससे अधिक संख्या में मरीज आने पर उन्हें ऑक्सीजन किल्लत का सामना नहीं करना होगा।

वर्जन
कोरोना की तीसरी लहर का खतरा भांपते हुए तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। पीजीआई के अलावा जिले में चार अन्य जगहों पर प्लांट लगाए जा रहे हैं। सिविल अस्पताल में प्लांट लग गया है। शेष जगह पर काम जारी है।
- डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed