फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   alcohol scam- set from chandigarh start investigation

चंडीगढ़ से आई एसईटी ने शुरू की मामले की जांच, अब दोबारा होगी शराब की गिनती

Tue, 19 May 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
alcohol scam- set from chandigarh start investigation
खरखौदा स्थित गोदाम में जांच कर बाहर निकलती एसईटी। - फोटो : Sonipat
सोनीपत/खरखौदा। केस प्रापर्टी के रूप में रखी शराब की गड़बड़ी के मामले में जांच करने के लिए एसईटी पहली बार सोनीपत पहुुंची। सोनीपत आबकारी विभाग के कार्यालय में रिकार्ड खंगालने के बाद टीम खरखौदा स्थित गोदाम में भी पहुंची जहां पर गड़बड़ी हुई थी। टीम ने निर्णय लिया है कि गोदाम में रखी शराब की गिनती अब दोबारा से एसपी रोहतक की देखरेख में कराई जाएगी। इसके लिए शुरुआत कर दी गई है। पुलिस और आबकारी विभाग के शराब की पेटियों के गिनती करने के तरीके से अधिकारी संतुष्ट नहीं हुए। टीम ने तीन घंटे तक आबकारी विभाग के कार्यालय में फाइल खंगाली। साथ ही कई फाइल जब्त करने के साथ ही कई की फोटोस्टेट कराकर अपने साथ ले ली। खरखौदा में गोदाम में भी टीम करीब पौना घंटा तक रही।
विज्ञापन

खरखौदा बाईपास पर शराब तस्करी के आरोपी भूपेंद्र की मां के नाम लीज पर लिए गए गोदाम में रखी जब्त की गई करोड़ों की शराब का घालमेल होने का मामला सामने आया था। जिसमें भूपेंद्र का नाम आने के बाद उसने सरेंडर कर दिया था। मामले में पुलिस की मिलीभगत का खुलासा हुआ था। इस मामले में खरखौदा थाने के तीन एसएचओ सस्पेंड हो चुके हैं। इनके साथ ही 11 पुलिसकर्मियों और भूपेंद्र सहित उसके साथियों के खिलाफ शराब तस्करी, चोरी व गबन की रिपोर्ट दर्ज है। इस मामले में प्रदेश सरकार ने एसईटी का गठन किया था। जिसमें अध्यक्ष अपर आयुक्त टीसी गुप्ता, आईजी सुभाष यादव व आबकारी विभाग के एडिशनल कमिश्नर विजय सिंह को शामिल किया गया। अभी तक टीम सोनीपत नहीं आई थी। मंगलवार सुबह टीम 10 बजे सोनीपत पहुंची। वह साढ़े दस बजे मॉडल टाउन स्थित आबकारी विभाग के कार्यालय पहुंचे। उनके साथ एसपी सोनीपत जश्नदीप सिंह रंधावा व एसआईटी प्रभारी एसपी रोहतक राहुल शर्मा, डीएसपी जितेंद्र सिंह और डीएसपी नरेंद्र भी मौजूद रहे। टीम ने मामले में बारीकी से जांच की है।
विज्ञापन

आबकारी दफ्तर में तीन घंटे खंगाला रिकार्ड
एसईटी ने मंगलवार को तीन घंटे तक आबकारी विभाग कार्यालय में रिकार्ड खंगाला। कई फाइलों की जांच की गई। टीम ने शराब के ठेके छोड़ने का तरीका, शराब का स्टॉक, सप्लाई, लॉकडाउन से पहले शराब का स्टॉक, लॉकडाउन के दौरान पकड़ी गई अवैध शराब, दोबारा से शराब ठेके खुलते समय उपलब्ध स्टॉक, दोबारा से ठेके खुलने पर शराब की रोजाना के हिसाब से बिक्री तक की जानकारी ली। टीम ने कई फाइलों को जब्त कर लिया और कई की फोटोस्टेट कराकर उनकी प्रति साथ ले गई। टीम का ज्यादातर फोकस खरखौदा क्षेत्र की शराब पर ही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरखौदा में गोदाम का किया निरीक्षण, दोबारा गिनती शुरू
एसईटी के सदस्य खरखौदा में भूपेंद्र की मां के नाम पर लीज पर लिए गए गोदाम का निरीक्षण करने भी पहुंचे। वहां पर रखी गई शराब को देखा और अधिकारियों से इनकी गिनती का तरीका जाना। उन्होंने शराब की गिनती में लगे अधिकारियों के बारे में भी पूछताछ की। उसके बाद शराब की गनती को दोबारा से करने के निर्देश दिए। उसके साथ ही एसपी रोहतक राहुल शर्मा की अध्यक्षता में शराब की गिनती शुरू हो गई है। पहले पुलिस की गिनती एक सप्ताह में और आबकारी विभाग की टीम की गिनती 11 दिन में पूरी हुई थी। टीम को 30 मई को अपनी रिपोर्ट सरकार को देनी है। इसके चलते गिनती को तीन दिन में पूरा करने की बात कही जा रही है।
नप सकते हैं कई अन्य
शराब तस्करी और चोरी के मामले में अभी आबकारी व पुलिस के कई अधिकारी भी नप सकते हैं। टीम सभी के बारे में बारीकी से छानबीन कर रही है। इसके साथ ही भूपेंद्र के राजनेताओं और अपराधियों से संबंधों के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। कुछ साक्ष्य पुलिस के हाथ भी लगे हैं। टीम पूरे मामले का पटापेक्ष करने के लिए बारीकी से हर पहलु को जांच रही है।

---
एसईटी ने पुलिस और आबकारी विभाग के कागजात की जांच की है। टीम कई रिकार्ड अपने साथ ले गई, साथ ही कई फाइल अभी उपलब्ध कराई जानी है। खरखौदा के शराब की दोबारा से गिनती शुरू कर दी गई है। लक्ष्य तीन से चार दिन में गिनती पूरी कराने का है। जिससे जल्द मामले में सच्चाई को सामने लाया जा सके।
-जश्नदीप सिंह रंधावा, पुलिस अधीक्षक सोनीपत।

सोनीपत के आबकारी विभाग के कार्यालय में जांच करने पहुंची एसईटी।

सोनीपत के आबकारी विभाग के कार्यालय में जांच करने पहुंची एसईटी।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed