फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   alcohal edicted man beeted piliceman at rohtak delhi bypass

शराब पीकर हुड़दंग करने से रोका तो एसटीएफ के सिपाही को दौड़ाकर पीटा, छह पर केस

Mon, 15 Jul 2019 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
alcohal edicted man beeted  piliceman at rohtak delhi bypass
रोहतक। दिल्ली बाईपास पर शनिवार देर रात शराब पीकर हुड़दंग करने वालों का विरोध करना एसटीएफ के सिपाही को महंगा पड़ गया। हुडा कार्यालय के पास दो कार सवार छह युवकों ने सिपाही को रुकवा लिया और उसकी खूब पिटाई की। बाद में लोगों ने किसी तरह सिपाही को छुड़वाया। घायल को पीजीआई में भर्ती कराया गया। अर्बन एस्टेट थाने में छह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसटीएफ यूनिट में तैनात सिपाही संदीप कुमार ने अर्बन एस्टेट थाने पर शिकायत करते हुए बताया कि वह शनिवार शाम गाड़ी के खराब होने के कारण उसे सही कराने जा रहा था। दिल्ली बाईपास के पास एक होटल मालिक ने कुछ युवकों के शराब पीकर हुड़दंग करने की सूचना दी। उसने युवकों को हुड़दंग नहीं करने के लिए कहा। बताया कि उसम समय तो युवक शांत हो गए। इसके बाद जैसे ही वह हुडा कार्यालय के पास पहुंचा तो दो कार सवार छह युवकों ने उसे रुकवा लिया और पहले तो उसके साथ गाली गलौज की गई। इसके बाद डंडों से उसे दौड़ाकर पीटा गया। एक युवक ने चाकू से भी वार किया। शोर शराबा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर जसिया के अमित, जानी समेत छह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed