फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Akshaya Tritiya...boom in the market even after gold becomes expensive

Rohtak News: अक्षय तृतीया...सोना महंगा होने के बाद भी बाजार में बूम

Fri, 10 May 2024 05:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 10 May 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Akshaya Tritiya...boom in the market even after gold becomes expensive
-फोटो 57 : शहर में ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंचे ग्राहक।
बहादुरगढ़ । आज अक्षय तृतीया है। खरीदारी का शुभ मुहूर्त रहेगा। अक्षय तृतीया को लेकर सराफा और ऑटोमोबाइल सेक्टर ने तैयारी कर ली है। सोने में तेजी के बाद भी सराफा बाजार में बूम नजर आ रहा है। कारोबारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

अक्षय तृतीया के स्वागत के लिए बाजार सज गए हैं। ब्रह्म मुहूर्त से लेकर सुबह 8:20 बजे तक अति शुभ योग है। इसके बाद दिन में 10:38 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेगा। अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी के आभूषणों की खरीद बंपर होने का अनुमान है।
विज्ञापन

हालांकि बीते साल से सोने के भाव ज्यादा हैं, लेकिन इसके बाद भी लोग सोने के आभूषण खरीद रहे हैं। काफी लोगों ने एडवांस बुकिंग कराई है और आज इसकी खरीदारी करेंगे। शहरवासियों ने भी गाड़ी, मकान और गहनों की खरीदारी के लिए भी एडवांस बुकिंग कर रखी है। नजफगढ़ रोड पर स्थित दुपहिया वाहन शोरूम के संचालक नरेश राठी ने बताया कि शहरवासियों ने 10 मई अक्षय तृतीया को लेकर पिछले दिनों ही बुकिंग करा ली थी। 20 मोटरसाइकिलों की डिलीवरी की जाएगी। इसी तरह शहर मेें कार के शोरूम से भी लोग अपने बुक कराए वाहनों को लेंगे। शहर में कार शोरूम के अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि चार पहिया वाहनों की बिक्री भी खूब हो रही है। महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक जयपाल सिंह ने बताया कि अक्षय तीज के लिए ग्राहकों में उत्साह है। यह पर्व भी धनतेरस की तरह होता जा रहा है और बाजारों में अच्छा व्यापार होता है।ं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed