{"_id":"6862fb22ba8dce0f8c0cfc62","slug":"ajays-father-said-that-divyas-cousin-sahil-should-also-be-questioned-rohtak-news-c-17-roh1020-681936-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अजय के पिता बोले-दिव्या के फुफेरे भाई साहिल से भी हो पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अजय के पिता बोले-दिव्या के फुफेरे भाई साहिल से भी हो पूछताछ
Tue, 01 Jul 2025 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 01 Jul 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
लघु सचिवालय में पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे मृतक मगन के पिता व अन्य। स्रोत:सोशल मीडिया
रोहतक। डोभ गांव में 18 जून को मगन उर्फ अजय आत्महत्या प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सोमवार को परिजन एसपी से मिले। उन्होंने मगन की पत्नी दिव्या और उसके प्रेमी दीपक को गिरफ्तार करने की मांग की। कहा कि दिव्या रोहतक में ही साहिल नाम के युवक को बुआ का बेटा बताती थी। उससे भी पूछताछ की जानी चाहिए। वह भी बता सकता है कि दिव्या कहां है। कहीं ऐसा तो नहीं कि वह भी उनके गिरोह का सदस्य हो।
रणवीर सिंह ने एसपी को बताया कि उनके बेटे मगन ने 18 जून को फंदा लगाकर जान दे दी थी। पत्नी दिव्या और उसके प्रेमी व मुंबई पुलिस के सिपाही दीपक पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर अजय ने दो वीडियो बनाकर आत्महत्या कर ली थी।
केस दर्ज होने के बाद पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि दिव्या अपने फुफेरे भाई साहिल के पास आकर कई बार रुकी थी। उन्होंने कहा कि साहिल की भी जांच की जाए कि वह उसका भाई है।
विज्ञापन
इस पूरी घटना से ऐसा प्रतीत होता है कि एक गिरोह की तरह काम किया गया है। कहीं इसका लक्ष्य संपत्ति हड़पना तो नहीं था। एसपी ने आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनके साथ जिला पार्षद जयदेव डागर समेत ग्रामीण भी मौजूद रहे। एसपी नरेंद्र बिजारणिया ने आश्वासन दिया कि छह सदस्यीय टीम महाराष्ट्र गई हुई है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करके ले आएगी।