फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ajay Malik of Rohtak will get Prime Minister's Police Jeevan Raksha Medal

उपलब्धि: रोहतक के अजय को मिलेगा प्रधानमंत्री पुलिस जीवन रक्षा पदक, किया था यह साहसिक कार्य

Sun, 20 Feb 2022 05:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 20 Feb 2022 05:02 PM IST
सार

2019 में 14 फरवरी के दिन घूमने गए परिवार की गाड़ी बर्फबारी के कारण अनियंत्रित होने से 70 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। इस दौरान हरियाणा के रोहतक जिले के मौखरा गांव निवासी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक ने अपने साहस से 9 लोगों को बचाया था।

विज्ञापन
Ajay Malik of Rohtak will get Prime Minister's Police Jeevan Raksha Medal
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

14 फरवरी 2019 के दिन नौ जिंदगियां बचाने वाले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक व उनकी टीम के साथ प्रधानमंत्री पुलिस जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया जाएगा। जम्मू के पटनीटोप हिल स्टेशन पर घूमने गए दल की स्कॉर्पियो बर्फबारी के कारण 70 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस दौरान मौखरा गांव के बेटे असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक और उनकी पत्नी असिस्टेंट कमाडेंट पूजा मलिक अपने क्षेत्राधिकार में गश्त पर थे। उन्होंने धमाके की आवाजा सुनते ही तुरंत रेस्कयू ऑपरेशन शुरू कर दिया। इस दौरान अजय मलिक अपनी टीम के साथ खाई में उतर गए और आग से घिरी कार में सवार नौ लोगों को सुरक्षित निकाला। 

विज्ञापन


असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक ने बताया कि गृह मंत्रालय ने उन्हें व उनकी टीम को इस साहसिक कार्य के लिए सराहा है। साथ ही प्रधानमंत्री का पुलिस जीवन रक्षक पदक देने की घोषणा की है। इस पदक के तहत उन्हें आजीवन 1200 रुपये प्रति माह मिलेगा। उन्होंने बताया कि 2019 में 14 फरवरी को गश्त के दौरान कार गिरने का धमाका सुनाई दिया। टीम के साथ खाई उतरे तो कार में आग लग चुकी थी।

विज्ञापन

इसकी आग बुझाने के बाद शीशे तोड़ कर धुएं से भरी कार से नौ लोगों को बाहर निकाला व फिर पूर टीम के सदस्यों ने एक-एक कर सभी को खाई से बाहर पहुंचाया। यहां असिस्टेंट कमांडेंट पूजा मलिक घायलों को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल भेजा। इस बचाव कार्रवाई के दौरान उन्हें भी हाथ में चोट आई। गृह मंत्रालय ने अजय मलिक व उनकी टीम के जवानों को प्रधानमंत्री पुलिस जीवन रक्षा पदक देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन



असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक और उनकी पत्नी असिस्टेंट कमाडेंट पूजा मलिक।

वर्ष 2010 में नियुक्त हुए राजपत्रित अधिकारी 

मौखरा निवासी आजाद सिंह के बेटे अजय मलिक ने वर्ष 2010 में आयोग की परीक्षा पास कर सीआरपीएफ में राजपत्रित अधिकारी के रूप में नियुक्ति पाई। पिता गांव में निजी स्कूल चलाते हैं। मां फूलवती देवी इस काम में पति का हाथ बंटाती है। अजय मलिक की पत्नी पूजा वर्ष 2011 बैच की अधिकारी हैं। दोनों ने जाट कॉलेज से स्नातक कर दिल्ली विवि से एलएलबी की। उन्हें कॉलेज में मास्टर मेमोरी मैन अवार्ड व डॉ. राधाकृष्णन मेमोरियल स्कॉलरशिप मिली। इस वर्ष राजपथ पर हुई गणतंत्र दिवस परेड में सीआरपीएफ के दस्ते की कमांड कर राष्ट्रपति को सलामी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed