फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ajay Chautala said in Rohtak, Naib Saini fate in Haryana will be like Channi's in Punjab

रोहतक में अजय चौटाला बोले: पंजाब में चन्नी जैसा होगा हरियाणा में नायब सैनी का हश्र, कांग्रेस पर कसा तंज

Sat, 31 Aug 2024 03:40 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 31 Aug 2024 03:40 PM IST
सार

जेजेपी नेता अजय चौटाला ने कहा कि पंजाब के विधानसभा चुनाव से कांग्रेस मुख्यमंत्री बदला था।चरणजीत सिंह चन्नी को कमान सौंपी। चुनाव में कांग्रेस की करारी हार हुए, उसी तरह हरियाणा में नायब सैनी का हश्र होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ गठबंधन का जजपा को नुकसान उठाना पड़ा।

विज्ञापन
Ajay Chautala said in Rohtak, Naib Saini fate in Haryana will be like Channi's in Punjab
जेजेपी नेता अजय चौटाला - फोटो : संवाद

विस्तार

जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अजय चौटाला का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा से मिले हुए हैं। ईडी की कार्रवाई मात्र खानापूर्ति है। जांच एजेंसी को कार्रवाई करनी होती तो 10 साल इंतजार क्यों किया। चौटाला शनिवार को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। 

विज्ञापन


अजय चौटाला ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस में एक सांपनाथ तो दूसरी नागनाथ है, लेकिन कांग्रेस के करीब जाने का सवाल ही नहीं उठता, क्योंकि कांग्रेस ने बिना कसूर उसके पिता पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला व उसे जेल भिजवाया। भाजपा के साथ पहले भी गठबंधन रह चुका है। टिकटों के बंटवारे के सवाल पर अजय चौटाला ने कहा कि दो सितंबर को पार्टी की बैठक है, जिसमें गठबंधन की टिकटों पर मंथन होगा। इसके बाद सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि पंजाब के विधानसभा चुनाव से कांग्रेस मुख्यमंत्री बदला था।चरणजीत सिंह चन्नी को कमान सौंपी। चुनाव में कांग्रेस की करारी हार हुए, उसी तरह हरियाणा में नायब सैनी का हश्र होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ गठबंधन का जजपा को नुकसान उठाना पड़ा। क्योंकि भाजपा ने किसान विरोधी नीतियां अपनाई। वे अब प्रदेश की जनता के बीच जा रहे हैं। जनता तय करेगी। जनता ने आशीर्वाद दिया तो एक बार फिर जजपा के हाथ में सत्ता की चॉबी रहेगी। इस मौके पर जिला प्रभारी हरज्ञान सिंह मोखरा, जिला अध्यक्ष संदीप हुड्डा, पूर्व जिला अध्यक्ष बलवान सिंह सुहाग, राजेश सैनी व अन्य पार्टी नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed