{"_id":"60009adc8ebc3e340905a945","slug":"air-taxi-rohtak-news-rtk5908468193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से पांच घंटे और एयर टैक्सी से 50 मिनट में पहुंचेंगे चंडीगढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस से पांच घंटे और एयर टैक्सी से 50 मिनट में पहुंचेंगे चंडीगढ़
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर चंडीगढ़ से पहुंची एयरटैक्सी। संवाद
- फोटो : Hisar
शहर से चंडीगढ़ के लिए हवाई टैक्सी का शुभारंभ वीरवार को हो गया। दोपहर बाद तीन बजकर 10 मिनट पर हवाई टैक्सी ने हिसार एयरपोर्ट पर लैंड किया। पहली उड़ान में एयर टैक्सी कंपनी के निदेशक कैप्टन वरुण सुहाग, पायलट पूनम गौड़ और दो यात्री शामिल रहे। एयर टैक्सी से हिसार से चंडीगढ़ 50 मिनट में पहुंच जाएंगे। यह टैक्सी प्रतिदिन चलाई जाएगी। मौसम की वजह से अभी एयर टैक्सी का समय निर्धारित नहीं किया गया है। इसके लिए वेबसाइट पर अपडेट लेना होगा।
केंद्र सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत वीरवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यात्रियों को बोर्डिंग पास देकर और झंडी दिखाकर चंडीगढ़ से एयर टैक्सी को रवाना किया था। चंडीगढ़ से एयर टैक्सी ने 2 बजकर 20 मिनट पर उड़ान भरी थी। हिसार पहुंचने पर विधायक कमल गुप्ता और एयरपोर्ट अधिकारियों ने सभी का स्वागत किया। इस दौरान मौजूद लोगों ने भारत माता के जयकारों के साथ यात्रियों और पायलट का अभिनंदन किया।
खराब मौसम के कारण हुई देरी
कंपनी के निदेशक वरुण सुहाग ने बताया कि चंडीगढ़ से हिसार की यात्रा के लिए 50 मिनट लगेंगे। वीरवार को एयर टैक्सी को चंडीगढ़ से उड़ान भरकर दोपहर 12:50 बजे हिसार पहुंचना था, लेकिन इसके बाद लगातार समय बढ़ाया गया। लोग तीन बजे तक एयर टैक्सी के लैंड होने का इंतजार करते रहे। तीन बजकर 10 मिनट पर एयर टैक्सी नजरों के सामने लैंड करती नजर आई, तब लोगों का इंतजार खत्म हुआ। कैप्टन सुहाग ने बताया कि खराब मौसम के कारण उड़ान भरने में देरी हुई।
विज्ञापन
1755 रुपये होगा किराया, ऑनलाइन करवानी होगी बुकिंग
एयर टैक्सी कंपनी ने फिलहाल चार सीटर हवाई जहाज मंगाए हैं। यात्रियों को हिसार से चंडीगढ़ जाने के लिए 1755 रुपये किराया देना होगा। उड़ान स्कीम के तहत 1755 रुपये किराया केंद्र सरकार और इतना ही राज्य सरकार वहन करेगी। एयर टैक्सी की ऑनलाइन बुकिंग hptt://flyairtaxi.in पर हो सकेगी। कंपनी द्वारा प्राइवेट बुकिंग की सुविधा भी रखी गई है, जिसका किराया अलग होगा। शुरुआती चरण में हिसार से चंडीगढ़ के बीच हर रोज आवागमन की एक उड़ान निर्धारित समय पर होगी।
धर्मशाला और देहरादून के लिए शुरू होंगी उड़ान
- हिसार से चंडीगढ़ : 14 जनवरी 2021 को शुरू हो चुकी।
- हिसार से देहरादून : 18 जनवरी 2021 को शुरू होगी।
- हिसार से धर्मशाला : 23 जनवरी 2021 को शुरू होगी।
इटली से लाई गई एयर टैक्सी
एयर टैक्सी को लेकर हिसार पहुंचीं पायलट पूनम गौड़ ने बताया कि उनका हिसार का अनुभव बेहद सुखद रहा। वे पहली बार यहां आई हैं। उन्होंने बताया कि वे पायलट हैं और एयर टैक्सी को इटली से भी वे ही लेकर आई थीं। यह अनोखा है। इससे लोगों को बहुत सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही फ्लाइट का शेड्यूल वेबसाइट पर डाल दिया जाएगा।
----------
हम एयर टैक्सी को लगातार चलाएंगे। कभी मौसम की दिक्कत रही तो बात अलग है। चंडीगढ़ के अलावा अन्य स्थानों के लिए भी एयर टैक्सी का संचालन जल्द होगा। हम हिसार से देश के विभिन्न हिस्सों में एयर कनेक्टिविटी देंगे।
- वरुण सुहाग, निदेशक, एयर टैक्सी कंपनी।