{"_id":"6a09d85515ea1b665c0ed540","slug":"aidyo-protests-against-neet-paper-leak-rohtak-news-c-17-roh1020-857922-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नीट पेपर लीक के खिलाफ एआईडीवाईओ का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नीट पेपर लीक के खिलाफ एआईडीवाईओ का प्रदर्शन
Sun, 17 May 2026 08:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 17 May 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन के कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक होने के खिलाफ रविवार को हुडा सिटी पार्क नए बस स्टैंड के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष बलवान सिंह ने किया।
एआईडीवाईओ के प्रदेश अध्यक्ष बलवान सिंह ने सरकार और परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक होना अब कोई पहली बार की घटना नहीं है। यह सिलसिला पिछले कई बार से लगातार चल रहा है।
प्रदर्शन के दौरान ऑर्गेनाइजेशन ने सरकार से मांग की है कि नीट पेपर लीक मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच हो ताकि नकल माफिया और कोचिंग संस्थानों के गठबंधन का पूरी तरह पर्दाफाश हो सके। इस घोटाले में जो भी लोग दोषी पाए जाएं उन्हें सख्त सजा दी जाए।
विज्ञापन
इस पूरे मामले में सरकार अपनी जिम्मेदारी तय करे और जनता के प्रति जवाबदेह बने। बार-बार पेपर लीक में शामिल रही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को तुरंत भंग किया जाए। भविष्य में नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए एक पूरी तरह से सुरक्षित और फुलप्रूफ सिस्टम तैयार किया जाए।
संगठन ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक छात्रों और युवाओं को न्याय नहीं मिल जाता और परीक्षा प्रणाली में सुधार नहीं होता, हमारा संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन में बलवान सिंह, हरीश कुमार, बृजमोहन, नैना सिंह, वजीर सिंह, संदीप आदि ने हिस्सा लिया।