फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ahirwal should become Chief Minister or Deputy Chief Minister: Satish

अहीरवाल का मुख्यमंत्री या उप मुख्यमंत्री बने : सतीश

Sun, 13 Oct 2024 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 13 Oct 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Ahirwal should become Chief Minister or Deputy Chief Minister: Satish
फोटो : 15रेवाड़ी। गढ़ी बोलनी रोड स्थित श्रीकृष्ण भवन में कार्यकारिणी की आयोजित बैठक। स्रोत :
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। यादव कल्याण सभा की ओर से गढ़ी बोलनी रोड स्थित श्रीकृष्ण भवन में प्रधान रामबीर यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें अहीरवाल के नेता को ही मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग की गई।
सभा के प्रवक्ता प्रो. सतीश यादव ने बताया कि बैठक में हरियाणा विधानसभा 2024 के चुनाव परिणाम बारे विशेष चर्चा की गई। क्षेत्र के सभी 10 नवनिर्वाचित विधायकों को उनकी शानदार जीत पर बधाई दी गई। प्रो. सतीश ने बताया कि सभी सदस्यों ने इस बात पर विशेष बल दिया कि अहीरवाल ने 2014 में 11 में से 11 सीट व 2019 में 11 में से 9 सीट जीताकर भाजपा सरकार बनवाने में विशेष भूमिका निभाई है। इस बार 2024 में भी एक बार फिर 11 में 10 सीट जीतकर अहीरवाल क्षेत्र भाजपा सरकार के गठन में अहम योगदान निभा रहा है।
विज्ञापन

सभा ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मांग करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल के गठन में अहीरवाल को मुख्यमंत्री या उप मुख्यमंत्री के महत्वपूर्ण पद देकर इस क्षेत्र को पुरस्कृत किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed