फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Agriculture minister making fun of unemployed in the name of marriage is a bad joke from him: Naveen Jaihind

कृषि मंत्री का शादी के नाम पर बेरोजगारों का मजाक उड़ाना उनसे भद्दा मजाक ः नवीन जयहिंद

Tue, 10 May 2022 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Agriculture minister making fun of unemployed in the name of marriage is a bad joke from him: Naveen Jaihind
आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कृषि मंत्री के प्रदेश के युवाओं को रोजगार के लिए सरकारी नौकरी की तरफ देखना बंद कर देने वाले बयान की कड़ी निंदा की है। यही नहीं, बेरोजगारों का शादी के नाम पर मजाक बनाने को उनके साथ भद्दा मजाक करार दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री का यह कहना कि मेरे पास युवाओं की सिफारिश आती है कि उनकी नौकरी लगवाएं, ताकि बच्चे 4 हजार रुपये में राजस्थान से शादी कर आएं। यह बयान देने वाले पहले मुख्यमंत्री व गृहमंत्री की शादी कराएं। इनके लिए चार-चार हजार रुपये खुद दूंगा।
विज्ञापन

सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में नवीन जयहिंद ने कहा कि इसी तरह का बयान इनसे पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भी दे चुके हैं। उस समय उन्होंने कहा था कि हमारी सरकार बनवा दो हरियाणा के सभी कुंवारे लड़कों के लिए बिहार से लड़की लाकर शादी करवा देंगे। अब एक भी शादी कराई हो तो बताए। कृषि मंत्री को चार हजार रुपये मुख्यमंत्री व चार हजार रुपये गृहमंत्री के लिए देने को तैयार हूं। पहले इनकी शादी करवाएं। शादी में रुपये की कमी रहती है तो चार लाख रुपये तक देने को तैयार हूं। शर्त यह है कि पहले पांच लाख रिक्त पदों पर बेरोजगारों को नौकरी दी जाए।सरकारी विभागों में ये पद रिक्त पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा पदाधिकारियों को देखना चाहिए की 40 डिग्री में युवा सेना व पुलिस भर्ती के लिए अपना पसीना बहा रहे हैं। नौकरी के लिए कोई कोचिंग ले रहा है तो कोई तैयारी में जुटा है। बेरोजगारी की वजह से नौजवान अपराध व नशे की ओर अग्रसर हो रहे हैं। बेरोजगारी ही एक ऐसा मुख्य कारण है, जिसकी वजह से युवा आत्महत्या कर रहे हैं। ये आत्महत्या नहीं, सरकार व सिस्टम की सोची समझा हत्या हैं। युवाओं को इनसे बचना है तो सड़क पर उतर कर अपना हक मांगना होगा।
सरकार को हर भर्ती का कैलेंडर जारी करना चाहिए। इसमें पेपर होने की तिथि, परिणाम का समय व अन्य जानकारी दर्ज होनी चाहिए। पिछले तीन साल से फौज की भर्ती नहीं की जा रही है। हरियाणा के पांच लाख युवा भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। इनमें से बड़ा तबका उम्र निकलने से परेशान है। पिछले दो साल से भर्तियां सीईटी के नाम से रद्द की जा रही हैं। अब तक सीईटी की परीक्षा नहीं ली गई है। जिनकी परीक्षा हुई, उनका परिणाम नहीं निकाला गया है।

सेना भर्ती के लिए आंदोलन करने वाले बेरोजगारों पर पुलिस केस किया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। पिछले तीन साल से फौज की भर्ती न होने को लेकर भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों ने पूरे हरियाणा में रोड जाम करके विरोध प्रदर्शन किया है। इसके खिलाफ सरकार ने उन पर मुकदमा दर्ज कर दिया। सरकार आंदोलन कर रहे उम्मीदवारों पर किसी प्रकार का पुलिस केस करती है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed