फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Agriculture Minister Jayprakash Dalal started government procurement of wheat

Rohtak News: कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने शुरू करवाई गेहूं की सरकारी खरीद

Tue, 11 Apr 2023 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Minister Jayprakash Dalal started government procurement of wheat
गोहाना। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी तथा मत्स्य और कानून मंत्री जयप्रकाश दलाल ने सोमवार को गोहाना की नई अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने फसलों की आवक तथा खरीद का जायजा लिया। साथ ही किसानों व आढ़तियों से भी सीधी बातचीत कर 10वें दिन गेहूं की फसल की सरकारी खरीद शुरू कराई। 10वें दिन सोमवार को 25 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हैफेड एजेंसी की तरफ से की गई। कृषि मंत्री ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए कि किसानों की समस्या का तुरंत समाधान किया जाए।
विज्ञापन

कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने मंडी में गेहूं की ढेरियों पर जाकर जायजा लेते हुए गेहूं की फसल की गुणवत्ता व नमी की भी जांच की। उन्होंने गेट पास तथा अन्य सुविधाओं के विषय में भी पड़ताल की। उन्होंने किसानों को भरोसा दिया कि उनकी फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। साथ ही उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि वे मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण अवश्य करवाएं। यह बेहतरीन योजना है, जिसके माध्यम से किसानों को केंद्र व राज्य सरकार की ओर से हजारों करोड़ रुपया दिया जा चुका है। किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहकर योजना का लाभ उठाएं।
विज्ञापन

कृषि मंत्री दलाल ने कहा कि फसल की खरीद शुरू हो गई है। सरसों की पहले से चल रही है। फसल बीमा योजना किसानों के हित में है। ऐसी किसान हितकारी योजनाओं को लेकर दुष्प्रचार नहीं करना चाहिए। फसल खराबा की विशेष गिरदावरी करवाई जा रही है। पूरा आंकड़ा एकत्रित होने के तुरंत बाद किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। इस दौरान आढ़ती एसोसिएशन ने भी उन्हें मांगपत्र सौंपा, जिसके संदर्भ में उन्होंने कहा कि जांच करवाकर पूरी की जाने वाली मांगे पूर्ण करवाएंगे। उन्होंने सात दुकानों के मामले में मौके पर ही आला अधिकारी को समाधान के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम आशीष कुमार, उप-कृषि निदेशक डॉ. अनिल सहरावत, डीएमओ धर्मराज दांगी, गोहाना मार्केट कमेटी के सचिव दीपक लोहचब, मार्केट कमेटी के कार्यकारी अभियंता शशिभूषण सहारण, बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता धर्मबीर सिंह, डॉ. देवेंद्र लांबा, राजेंद्र मेहरा, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा तथा बलराम कौशिक सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed