फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Agriculture Minister Jaiprakash Dalal reached Rohtak, Inaugurated North East John Wrestling Championship

रोहतक पहुंचे कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल: उत्तर पूर्व जॉन कुश्ती चैंपियनशिप का किया शुभारंभ, कहा MDU खेल में आगे

Thu, 23 Nov 2023 04:31 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 23 Nov 2023 04:31 PM IST
सार

कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि एमडीयू के खेल प्रांगण में विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा प्रदान की जाती है, ताकि खिलाड़ियों का मनोबल बड़े और मेडल जीत कर अपने विश्वविद्यालय ही नहीं देश का नाम रोशन कर सके। आज के समय में देश के हर कोने से खिलाड़ी एमडीयू के प्रांगण में खेलने के लिए आते हैं।

विज्ञापन
Agriculture Minister Jaiprakash Dalal reached Rohtak, Inaugurated North East John Wrestling Championship
कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक एमडीयू के खिलाड़ी खेल के क्षेत्र मैं ही नहीं अन्य क्षेत्र में भी सबसे आगे रहते हैं। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय अभी तक खेल के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। हरियाणा का प्रत्येक किसान सरकारी योजनाओं का भरपूर लाभ भी उठा रहा है। वीरवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में उत्तर पूर्व जॉन कुश्ती चैंपियनशिप के शुभारंभ के दौरान कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने यह बात कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एमडीयू के खेल प्रांगण में विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा प्रदान की जाती है, ताकि खिलाड़ियों का मनोबल बड़े और मेडल जीत कर अपने विश्वविद्यालय ही नहीं देश का नाम रोशन कर सके। आज के समय में देश के हर कोने से खिलाड़ी एमडीयू के प्रांगण में खेलने के लिए आते हैं। अपने-अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करने के दौरान अपने आप को गोरवनित महसूस करते हैं। किसानों पर बोलते हुए कहा कि किस सरकार की योजनाओं का जमकर लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन


ज्यादातर योजनाएं ऐसी हैं जिन पर किसानों को सरकार द्वारा सब्सिडी तक उपलब्ध करवाई जाती है। किसानों के लिए गन्नौर में हरियाणा की सबसे बड़ी मंडी बनकर तैयार हो रही है। जिसमें 10 करोड रुपए से भी ज्यादा की लागत का खर्चा आया है। जल्द ही इस मंडी को किसानों को समर्पित भी कर दिया जाएगा। आज के समय में हर किसान मत्स्य पालन बागवानी समेत अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed