फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Agriculture Minister discussed natural farming with farmers

Rohtak News: कृषि मंत्री ने किसानों से प्राकृतिक खेती पर चर्चा की

Sat, 09 Aug 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 09 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Minister discussed natural farming with farmers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा और कृषि विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को धारुहेड़ा में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसमें कृषि मंत्री ने किसानों से प्राकृतिक खेती पर चर्चा की। किसानों ने मंत्री के समक्ष कुछ मांगें भी रखी।
किसानों ने बताया कि प्राकृतिक खेती में खरपतवार नियंत्रण की बड़ी समस्या है। हिसार विश्वविद्यालय की ओर से खरपतवार से निजात के ळिए रिसर्च किए जाएं ताकि किसान प्राकृतिक खेती की ओर कदम बढ़ा सकें। जिले के कृषि भवन की इमारत का निर्माण जल्द कराया जाए। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री कर चुके हैं।
विज्ञापन

किसान क्लब को वार्षिक बजट सरकार की ओर से दिया जाना चाहिए ताकि क्लब ओर अच्छे से किसानों के बीच काम कर पाएं। गुरुग्राम के साथ-साथ नजदीक जिलों में भी प्राकृतिक खेती का बाजरा बने ताकि किसानों के प्राकृतिक उत्पादन अच्छी कीमत पर बिक पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के गांवों में दूषित पानी से खराब हो रही फसलों का उचित मुआवजे दिया जाए। किसानों ने मंत्री को मसानी बैराज पर प्राकृतिक मंडी बनाने के लिए पत्र दिया व जगह का भी निरीक्षण कराया ताकि क्षेत्र के किसानों को जिले के अंदर प्राकृतिक उत्पादन बिक्री के लिए प्लेटफार्म मिल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed