फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Agreement with Paytm terminated, consumers can pay bills at their own risk: Yadav

पेटीएम से करार खत्म, अपने रिस्क पर उपभोक्ता कर सकतें हैं बिल का भुगतान : यादव

Thu, 16 Sep 2021 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Agreement with Paytm terminated, consumers can pay bills at their own risk: Yadav
रोहतक। यूएचवीबीएन (उत्तर हरियाणा विद्युत बिजली वितरण निगम) का पेटीएम से करार खत्म हो गया है। उपभोक्ता अपने रिस्क पर पेटीएम के माध्यम से बिल का भुगतान कर सकते हैं। यदि भुगतान में किसी प्रकार की गड़बड़ी होती है तो उपभोक्ता खुद ही जिम्मेदार होगा। उक्त बातें बुधवार को अधीक्षण अभियंता एके यादव ने कहीं हैं।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि बिजली निगम करार के अनुसार दो रुपये प्रति बिल से पेटीएम को भुगतान कर रहा था। अब पेटीएम ने 2.45 रुपये प्रति बिल कर दिया है। बढ़ी रेट पर सहमति हो गई, लेकिन फिर से डेढ़ फीसदी ट्रांजेक्शन चार्ज लगाने का प्रस्ताव रख दिया, जो सीधे उपभोक्ता पर बोझ था। इसके चलते यूएचवीबीएन ने पेटीएम से करार खत्म कर दिया है। उन्होंने बताया कि करार खत्म होने का मतलब ये हैं कि अब भुगतान में गड़बड़ी होने पर बिजली निगम जवाबदेह नहीं होगा। ऐसे में यदि कोई उपभोक्ता अपनी सहूलियत से बिल का भुगतान करेगा तो स्वीकार होगा। यदि भुगतान के बाद धनराशि बिजली निगम के खाते में नहीं आती है, तो उसके लिए उपभोक्ता जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed