फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Agniveer's fire test before joining the recruitment

Rohtak News: भर्ती में शामिल होने से पहले ही अग्निवीरों की हुई अग्निपरीक्षा

Wed, 30 Nov 2022 10:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Agniveer's fire test before joining the recruitment
अग्नि के सहारे अग्निवीर....राजीव गांधी स्टेडियम में बुधवार को अग्निवीरों का फिजिकल टेस्ट था। इस द?
अग्निपथ योजना के तहत राजीव गांधी खेल स्टेडियम में चल रही भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने से पहले ही अग्निवीरों को अग्नि परीक्षा देनी पड़ रही है। रात में ठंडी हवाओं से खुद को बचाना युवाओं के लिए किसी चुनौती से कम साबित नहीं हो रहा। स्टेडियम के बाहर युवाओं को रात के समय अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
म सेना में भर्ती होने का सपना संजोकर सोनीपत के युवा मंगलवार रात को ही स्टेडियम के बाहर डेरा डालकर बैठ गए। उनके साथ आए परिजन भी स्टेडियम के बाहर ही रुके। फुटपाथ पर रात गुजारने के लिए युवाओं ने कंबल भी साथ लाए थे। वहीं, आधी रात को बर्फीली हवाओं के कारण बढ़ती ठंड से बचने के लिए युवाओं को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। 28 नवंबर से शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया में रोजाना युवाओं को स्टेडियम के बाहर फुटपाथ पर लेटे हुए देखा जा रहा है।
विज्ञापन

समय से पहले पहुंचकर भी बाहर करना पड़ रहा इंतजार
युवाओं का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए वह समय से पहले ही स्टेडियम के बाहर पहुंच गए। भर्ती प्रक्रिया के लिए कब प्रवेश करवाया जाएगा, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। अगर देर हो गई तो उन्हें प्रवेश भी नहीं मिलेगा। ऐसे में समय से पहले पहुंचकर स्टेडियम के बाहर ही रुके हैं, ताकि जैसे ही प्रवेश शुरू किया जाएगा तो वह अंदर जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौड़ में सोनीपत की तीन तहसीलों के 500 युवकों पास
राजीव गांधी स्टेडियम में बुधवार जनरल ड्यूटी के लिए सुबह हुई दौड़ में सोनीपत की तीन तहसील गोहाना, खरखौदा व गन्नौर के युवाओं ने भाग लिया। तीनों तहसीलों के 2500 युवाओं ने आवेदन किया था, जिसमें से 900 अनुपस्थित रहे। 1400 युवाओं ने दौड़ लगाई, जिसमें से 500 युवा पास हुए, जिन्हें अन्य शारीरिक परीक्षा व लिखित परीक्षा के लिए रोका गया। दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

आज सोनीपत तहसील व पानीपत तहसील युवा लगाएंगे दौड़
अग्निपथ योजना के तहत चल रही भर्ती प्रक्रिया के दौरान जनरल ड्यूटी के लिए वीरवार सुबह सोनीपत व पानीपत तहसील के युवा दौड़ में शामिल होंगे। दौड़ में सफल रहने वाले युवाओं को अगली परीक्षा में शामिल होने के मौका दिया जाएगा।

अग्निपथ भर्ती के दौरान दौड़ लगाते अग्निवीर। विज्ञप्ति

अग्निपथ भर्ती के दौरान दौड़ लगाते अग्निवीर। विज्ञप्ति

राजीव गांधी खेल मैदान में अग्निपथ भर्ती के लिए सोनीपत के युवाओं का प्रवेश पत्र जांचते सेना के जवा

राजीव गांधी खेल मैदान में अग्निपथ भर्ती के लिए सोनीपत के युवाओं का प्रवेश पत्र जांचते सेना के जवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed