{"_id":"667df8e2d2f91e3a2701c0f4","slug":"agniveer-recruitment-will-be-held-in-rohtak-from-10-to-15-july-youth-from-four-districts-will-participate-rohtak-news-c-17-roh1019-452324-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रोहतक में 10 से 15 जुलाई तक होगी अग्निवीर की भर्ती, चार जिलों के युवा लेंगे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रोहतक में 10 से 15 जुलाई तक होगी अग्निवीर की भर्ती, चार जिलों के युवा लेंगे भाग
विज्ञापन
27सीटीके26... राजीव गांधी स्टेडियम।
रोहतक। शहर के राजीव गांधी स्टेडियम में 10 से 15 जुलाई तक अग्निवीर और नियमित श्रेणियों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती में रोहतक, सोनीपत, झज्जर व पानीपत के युवा सैनिक नर्सिंग सहायक, सिपाही फार्मा, आरटी जेसीओ, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर कार्यालय सहायक व स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं पास व अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं पास व अग्निवीर जनरल ड्यूटी पदों पर भर्ती किए जाएंगे।
कर्नल दीपक कटारिया ने बताया कि भर्ती रैली के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए लिखित दस्तावेजों के अलावा एडमिट कार्ड एवं आधार कार्ड अनिवार्य है। सामान्य प्रवेश परीक्षा पास करने व भर्ती रैली के लिए चुने गए उम्मीदवार अपने यूजर नेम व पासवर्ड की सहायता से सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in से 27 जून से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय कोई परेशानी हो तो वह 9 जुलाई 2024 तक स्थानीय सेना भर्ती कार्यालय में संपर्क कर सकता है।
भर्ती निदेशक ने बताया कि सेना में भर्ती निशुल्क व मेरिट के आधार पर की जाती है। उम्मीदवार किसी भी दलाल के बहकावे में न आएं। सेना भर्ती पूर्णतया निष्पक्ष एवं पारदर्शी है। सभी शर्तों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों का ही नामांकित किया जाता है। भर्ती प्रक्रिया में कोई भी दलाल हस्तक्षेप नहीं कर सकता है। उम्मीदवार कड़ी मेहनत से भर्ती रैली के लिए तैयारी करें। उम्मीदवार प्रदर्शन बढ़ाने वाली दवाओं और नशीली दवाओं का सेवन न करें। यदि कोई उम्मीदवार इस प्रकार की वस्तुओं का सेवन करते हुए अथवा उम्मीदवार के पास ऐसी कोई वस्तु बरामद होती है तो उसे चयन से वंचित कर दिया जाएगा, चाहे वह परीक्षा में पास हो जाए।
विज्ञापन
बाहर से आने वाले युवाओं के लिए की गई ठहरने की व्यवस्था
दीपक कटारिया ने बताया कि बाहर से आने वाले उम्मीदवार रैली के दौरान ठहरने के लिए पुरी धाम धर्मशाला, जोरावर सिंह जैन धर्मशाला, राजपूत धर्मशाला (परमार), सैनी धर्मशाला, छोटूराम धर्मशाला व धोबी धर्मशाला में संपर्क कर सकते हैं। उम्मीदवार किसी प्रकार की सहायता के लिए भर्ती कार्यालय के दूरभाष संख्या 01262-253431 और हेल्पलाइन नंबर 8901384498 पर संपर्क कर सकते हैं।