फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Agniveer recruitment rally will be held from 17 to 30 July

Rohtak News: 17 से 30 जुलाई तक आयोजित होगी अग्निवीर भर्ती रैली

Sat, 03 Jun 2023 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Agniveer recruitment rally will be held from 17 to 30 July
रोहतक। भर्ती वर्ष 2023-24 के लिए आगामी 17 से 30 जुलाई 2023 तक स्थानीय राजीव गांधी खेल परिसर में अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। अंबाला जोन के लिए आयोजित सामान्य प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

भर्ती निदेशक कर्नल दीपक कटारिया ने बताया कि वर्ष 2023-24 के लिए आगामी 17 से 30 जुलाई 2023 तक स्थानीय राजीव गांधी खेल परिसर में अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। वहीं 17 से 26 अप्रैल 2023 तक आयोजित करवाई गई अंबाला जोन की सामान्य प्रवेश परीक्षा का परिणाम सेना की वेबसाइट ज्वाइन इंडियन आर्मी पर जारी कर दिया गया है। सभी उम्मीदवार 15 जून 2023 के बाद ज्वाइन इंडियन आर्मी वेबसाइट से भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। सभी चयनित उम्मीदवार फिजिकल फिटनेस टेस्ट के लिए तैयारी शुरू करें। यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई परेशानी हो तो वे स्थानीय भर्ती कार्यालय के दूरभाष संख्या 01262-253431, फैक्स संख्या 01262-268568 तथा हेल्पलाइन नंबर 89013-84498 पर अथवा भर्ती कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed