फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Agastya XI won the match by 107 runs

Rohtak News: अगस्त्य एकादश ने 107 रन से मैच जीता

Sat, 12 Apr 2025 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Agastya XI won the match by 107 runs
11सीटीके04-शहीद भगत सिंह क्रिकेट ग्राउंड में खेलते ​खिलाड़ी। स्रोत:क्लब
रोहतक। सुगनि देवी क्रिकेट फाउंडेशन एकादश व अगस्त्य सीए रोहतक एकादश के बीच शुक्रवार को वनडे मैच खेला गया। मुकाबला शहीद भगत सिंह क्रिकेट ग्राउंड में हुआ। इसमें अगस्त्य एकादश ने 107 रन से मैच जीता। इस मैच में अगस्त्य एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अगस्त्य एकादश ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए। अगस्त्य एकादश की ओर से रविश दलाल ने 22, आदर्श मलिक ने 36 व मयंक नहरा ने 27 रन बनाए।
विज्ञापन

सुगनि देवी एकादश की ओर से शुभमीत ने दो विकेट लिए। इसके अलावा विनय, प्रवेश, शेखर व युवल ने एक-एक विकेट लिया। इसके जवाब में सुगनि देवी की टीम 140 रन पर ऑलआउट हो गई। सुगनि देवी की ओर से युवल ने 34 व शुभमीत ने 21 रन बनाए। अगस्त्य की ओर से मयंक नहरा ने दो विकेट लिए। इसके अलावा प्रियांशु, दिपांशु, रूद्र व निश्चय ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed