फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   After watching the video of free train, two minors left for Ayodhya

Rohtak News: फ्री ट्रेन की वीडियो देखी तो अयोध्या के लिए निकले दो नाबालिग

Sun, 21 Jan 2024 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 21 Jan 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
After watching the video of free train, two minors left for Ayodhya
रोहतक। जिले के गांव टिटौली से अयोध्या भगवान श्रीराम के मंदिर के दर्शन करने जा रहे दो किशोर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। फ्री ले जाने के लिए ट्रेन नहीं मिली तो मौसी को कॉल करके बताया। तब पुलिस व परिजन दोनों को देर रात वापस लेकर आए।
विज्ञापन

सदर थाने के एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि टिटौली गांव का एक व्यक्ति रात करीब 9 बजे चौकी में पहुंचा। बताया कि उसका बेटा 9वीं कक्षा में पढ़ता है, जबकि भानजा गांव के ही सरकारी स्कूल की 10वीं कक्षा में पढ़ता है। वह गांव में उसके पास ही रहता है। शुक्रवार सुबह 10 बजे दोनों घर से स्कूल के लिए निकले, लेकिन बैग प्लाट में छुपा दिए। इसके बाद रोहतक रेलवे स्टेशन पर पहुंचे, लेकिन फ्री में अयोध्या ले जाने वाली ट्रेन नहीं मिली। तय किया कि दिल्ली चलते हैं, जहां पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन जाएगी। वह सांपला तक एक बाइक सवार से लिफ्ट लेकर पहुंचे। इसके बाद बस में बैठकर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर चले गए। वहां रात करीब साढ़े 12 बजे तक बैठे रहे, लेकिन अयोध्या फ्री में ले जाने वाली ट्रेन नहीं मिली। ऊपर से जेब में टिकट के पैसे भी नहीं थे, जबकि यूट्यूब पर जो वीडियो देखी थी, उसमें बताया गया कि था कि फ्री में श्रद्धालु राममंदिर के दर्शन करने अयोध्या ट्रेन में जा सकते हैं। आखिर में रात करीब साढ़े 12 बजे मौसी को फोन किया और पूरे मामले के बारे में बताया। इधर, दोनों के लापता होने से टिटौली में पुलिस व परिजन परेशान थे। मौसी ने घर पर अवगत कराया। इसके बाद एक किशोर का पिता व दूसरे की मां पुलिस के साथ पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और दोनों को वापस रोहतक लेकर आए। शनिवार को पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज कर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed