फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   After two years, Guru Nanak Pura disposal is ready, inauguration tomorrow

Rohtak News: दो साल बाद गुरुनानक पुरा का डिस्पोजल तैयार, उद्घाटन कल

Sat, 28 Jun 2025 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 28 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
After two years, Guru Nanak Pura disposal is ready, inauguration tomorrow
गरुनानक पुरा डिस्पोजल के उद्घाटन से पूर्व जायजा लेते पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व अ​धिकारी। स्रोत
रोहतक। गुरुनानक पुरा डिस्पोजल करीब दो साल बाद बनकर तैयार हो गया है। इससे वार्ड-7 की करीब छह से अधिक कॉलोनियों को जलभराव से राहत मिलेगी। अब 23 करोड़ की लागत से बने बरसाती पानी के डिस्पोजल का उद्घाटन 29 जून की दोपहर बाद 1 बजे हरियाणा के जन स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण विभाग के मंत्री रणबीर गंगवा करेंगे। को किया जाएगा।
विज्ञापन

साल 2022-23 में डिस्पोज का निर्माण शुरू हुआ था। गुरुनानक पुरा स्थित राहड़ तालाब में यह प्रोजेक्ट बनाया गया है। इसके लिए करीब साढ़े 4 किलोमीटर लंबी लाइन डाली गई है। यह लाइन टीबी हॉस्पिटल गोहाना रोड, सुखपुरा चौक, वीटा मिल्क प्लांट चौक से होते हुए जसिया ड्रेन से जोड़ी गई है। इससे सैनीपुरा, प्रेम नगर चौक, गोहाना अड्डा, महावीर कॉलोनी, गुरुनानक पुरा सहित अन्य इलाकों को फायदा होगा।
विज्ञापन

वहीं, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने इस इलाके के लोगों को बरसाती पानी की निकासी की सौगात देने के लिए राज्य सरकार के समक्ष इस मुद्दे को उठाया था।
-----
वर्जन
बरसाती पानी के निकासी का प्रोजेक्ट बनकर तैयार हो गया है। इस पर करीब 23 करोड़ की लागत आई है और कई कॉलोनियों के लोगों को लाभ होगा। उद्घाटन कराकर इसे चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजीव कुमार, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed