फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   After the Jat College Arena murder case, four of the city police are on the radar of the police, raided

जाट कॉलेज अखाड़ा हत्याकांड के बाद शहर के अखाड़े पुलिस की रडार पर, चार पर छापा

Sat, 06 Mar 2021 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
After the Jat College Arena murder case, four of the city police are on the radar of the police, raided
पीजी में पुलिस की छापे के दौरान रहने वालों का रजिस्टर देखते पुलिस के अधिकारी। अमर उजाला
जाट कॉलेज अखाड़े में हुई 6 हत्याओं के बाद से पुलिस ने जिले के सभी अखाड़े और उनमें अभ्यास करने व करवाने वाले पहलवानों का पुलिस ने डाटा खंगालना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस की स्पेशल टीमों ने शहर में चार अखाड़ों पर छापा मारा। इस दौरान डीएसपी मुख्यालय गोरखपाल राणा, सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार, सिटी थाना पुलिस प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार कच्चा चमारिया रोड स्थित रामकरण अखाडे़ पर पहुंचे। जहां पुलिस को कमरे से दो शूटिंग गन, एक पिस्तौल व 12 कारतूस मिले हैं। जांच में सामने आया कि रामकरण हत्या के मामले में जेल में बंद है व उसकी पत्नी और बेटी किसी काम से बाहर गई हुई थी। इसके चलते सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। परिजनों के आने के बाद पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

मेहर सिंह अखाड़े और पीजी में चला सर्च अभियान
देव कॉलोनी में एएसपी नरेंद्र कादियान, सीआईए टू प्रभारी नरेश राठी, पीजीआई थाना प्रभारी राजू सिंधू भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने मेहर सिंह अखाड़े में चेकिंग अभियान चलाया। अखाड़े में बने कमरों में ठहरे पहलवानों के कमरों की तलाशी ली गई। पहलवानों के आधार कार्ड चेक किए गए। अखाड़े में कार्यरत कोच को पहलवानों का पूरा रिकॉर्ड रखने के आदेश दिए गए। पिछले दिनों जाट कॉलेज के अखाड़े में हुई गोलीबारी में मेहर सिंह अखाड़े के कोच अमरजीत सिंह घायल हुए थे।
विज्ञापन

पीजी में मिले जाम छलकते, पुलिस को देख भागे
अखाड़े में चेकिंग के बाद पीजीआई थाना प्रभारी राजू सिंधू ने कॉलोनी के पीजी भी चेक किए। एक पीजी के कमरे में कुछ युवा जाम छलका रहे थे। पुलिस टीम को देखकर युवक अपने कमरों को छोड़कर इधर-उधर हो गए। पुलिस टीम ने जांच के बाद पीजी मालिकों को भी वहां रहने वाले बच्चों के सभी आईडी प्रूफ जमा करवाने और बाहरी लोगों की रजिस्टर में एंट्री करवाने के निर्देश दिए गए। वहीं, थाना शिवाजी कॉलोनी प्रभारी बलवंत सिंह की टीम ने सत्यवान और सुरेश पहलवान के अखाड़ों में जांच पड़ताल की। इस दौरान उन्होंने पहलवानों के कमरे चेक किए। दोनों अखाड़ों में करीब 60 किशोर पहलवान अभ्यास कर रहे थे, जिनके पुलिस ने डाटा खंगाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखाड़ों को लेकर विशेष प्लान तैयार किया गया है। शुक्रवार को चार अखाड़ों पर छापा मारकर करीब 300 पहलवानों का ब्योरा खंगाला गया है। आने वाले समय में और अखाड़ों पर छापा मारे जाएंगे। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि जिले में अभ्यास कर रहे बाहरी समेत सभी पहलवानों का ब्योरा पुलिस के पास हो। बाहरी पहलवानों की आईडी लेकर संबंधित थाना पुलिस को भेज कर उनकी वेरिफिकेशन मांगी गई है।
- राहुल शर्मा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed