फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   After Gaurav's death, Aditya was preparing for the army

Rohtak News: गौरव की मौत से पूरा परिवार खत्म, आदित्य कर रहा था सेना की तैयारी

Wed, 10 Jul 2024 05:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
After Gaurav's death, Aditya was preparing for the army
09सीटीके43... मृतक गौरव का फाइल फोटो।
राेहतक। कुरुक्षेत्र में नेशनल हाईवे पर ट्राले से कार टकराने पर रोहतक के दो युवकों की मौत हो गई। युवकों की मौत के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पिलाना गांव निवासी गौरव इकलौती संतान थे। माता-पिता की मौत के बाद मामा के पास रहकर गौरव सेना की तैयारी कर रहा था। वहीं कलावड़ निवासी आदित्य पांच भाइयों में मझोला था।
विज्ञापन

कलावड़ के पूर्व सरपंच राजू के पांच बेटे हैं। पढ़ने व खेलकूद में अव्वल रहने वाला आदित्य सेना भर्ती के लिए गांव के ही स्टेडियम में तैयारी कर रहा था। सुबह 4 बजे से ही प्रैक्टिस शुरू कर देता था। वह हिमाचल पेपर देने के लिए गया था और हादसे का शिकार हो गया। गांव के पंडित राजेंद्र ने बताया कि आदित्य काफी मिलनसार था। वहीं, पिलाना निवासी गौरव के माता-पिता की मौत होने के बाद वह अपने परिवार में अकेला था। वह अपने मामा के पास रोहतक शहर में रह रहा था। मगर हादसे में उसकी जान जाने के बाद परिवार ही खत्म हो गया। रिश्तेदारों के साथ-साथ गांव के लोग भी सदमे में है। गौरतलब है कि सोमवार रात कुरुक्षेत्र में नेशनल हाईवे 152-डी पर ट्रक से टकराने के बाद स्विफ्ट कार में आग लग गई थी। इसमें सवार 3 युवक जिंदा जल गए जबकि चौथा बुरी तरह झुलस गया। चारों युवक परीक्षा देने हिमाचल प्रदेश जा रहे थे।
विज्ञापन

09सीटीके43... मृतक गौरव का फाइल फोटो।

09सीटीके43... मृतक गौरव का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed