फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   After five days, the dispute between the student and the roadways flying squad was resolved

पांच दिन बाद सुलझा छात्रा व रोडवेज उड़नदस्ता के बीच उलझा विवाद

Thu, 16 Jun 2022 02:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
After five days, the dispute between the student and the roadways flying squad was resolved
गत शनिवार को टिकट जांच करते समय रोडवेज कर्मियों और छात्रा विवाद में बुधवार को दोनों पक्षों में समझौता हो गया। दोनों पक्षों के सदस्यों ने आपस में बातचीत कर मामले को हल कर लिया। बाद में एएसपी कृष्ण लोहचब को आपसी सहमति के बारे में बताया। एएसपी को मामले में कोई कार्रवाई न करने के लिए लिखित पत्र दिया। वहीं रोडवेज उड़नदस्ता कर्मियों पर दर्ज हुए मामले के विरोध में रोडवेज की सभी यूनियनों के साझा मोर्चा ने 18 जून को चक्का जाम करने का अपना फैसला रद्द कर दिया है।
विज्ञापन

क्या था मामला
10 जून को सुबह करीब आठ बजे रोहतक-भिवानी मार्ग पर टिकट जांच के लिए उड़नदस्ता टीम ने सांगाहेड़ा से रोहतक आ रही बस को विश्वकर्मा चौक के पास रुकवाया था। टिकट जांच करते समय किसी बात को लेकर उड़नदस्ता सदस्य और एक छात्रा के बीच विवाद हो गया था। छात्रा ने कर्मी पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और पिटाई का आरोप लगाते हुए जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया था। इससे नाराज बस में सवार अन्य छात्रों ने रोड जाम कर दिया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा की शिकायत पर रोडवेज कर्मियों पर मामला दर्ज करने के करीब सात घंटे बाद जाम खोल दिया था। पुलिस ने जाम लगाने वाले छात्रों पर भी केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

बुधवार को दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद सुलझा लिया। जिन कारणों की वजह से विवाद हुआ था उन पर चर्चा कर हल कर लिया गया। एएसपी कृष्ण लोहचब को लिखित में समझौते के बारे में अवगत करवाया दिया है। हम भविष्य में रोडवेज कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करवाना चाहते। -अजय, पीड़ित छात्रा का भाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज कर्मियों व छात्रा के बीच हुए विवाद को लेकर दोनों पक्ष बुधवार को आए थे। उन्होंने बताया कि संवाद की कमी के कारण उनके बीच विवाद हो गया था। विवाद का कारण असमंजस रहा है। दोनों पक्षों में आपसी सहमति से रजामंदी हो गई है। छात्रा पक्ष ने कहा है कि वे रोडवेज कर्मियों पर कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते। -कृष्ण लोहचब, एएसपी रोहतक।

रोडवेज कर्मचारियों व छात्रा के विवाद में छात्रा पक्ष से सहमति के साथ समझौता हो गया। रोडवेज के साझा मोर्चा ने 18 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किए गए चक्का जाम के फैसले को वापस ले लिया है। केस को आपसी सहमति से निपटाकर एएसपी कृष्ण लोहचब को जानकारी दी है। हिम्मत राणा, सदस्य, साझा मोर्चा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed