{"_id":"4bea1e7c1ad6f3398fa6adae9fa45fc5","slug":"after-eating-at-night-before-bed-and-clean-teeth","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को सोने से पहले और खाना खाने के बाद दांत साफ करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात को सोने से पहले और खाना खाने के बाद दांत साफ करें
रोहतक/ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2013 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई के डेंटल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी ने कहा कि दंात हैं तो जहान है। दांत न केवल खूबसूरती के लिए जरूरी होते हैं, बल्कि खाना खाने के लिए उससे भी जरूरी होते हैं।
डॉ. तिवारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि रात को सोने से पहले ब्रश अवश्य करें और खाना खाने के बाद दांत साफ अवश्य करने चाहिए।
वे वीरवार को पीजीआई के डेंटल कॉलेज की एनएसएस यूनिट की ओर से आयोजित सात दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर के समापन अवसर पर बोल रहे थे।
डॉ. संजय तिवारी ने बताया कि शिविर के दौरान बच्चों में दांतों में कीड़ा लगने की शिकायत सबसे ज्यादा पाई गई। वहीं, बड़ों में पायरिया की शिकायत पाई गई।
उन्होंने बताया कि पायरिया की बीमारी का मुख्य कारण मुंह की सफाई न रखना और धूम्रपान करना है। शिविर के दौरान एनएसएस यूनिट द्वारा नेकी राम कालेज, सुनारियां, कन्हेली, माड़ौदी, खेड़ीसाध, बनियानी, मायना, गरनावठी गांव व 13 स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं के दांतों की जांच की गई।
डॉ. आदर्श ने बताया कि कैंप के पहले चरण में स्कूलों में दंातों की जांच की गई, जबकि दूसरे चरण में इसे परिवार दंत स्वास्थ्य कार्यक्रम का रूप देते घर-घर जाकर लोगों के दांतों की जांच की गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इंटर्न विकास, स्मृति व दीपक के सहयोग से करीब 50 एनएसएस स्वयंसेवकों ने करीब आठ हजार लोगों के दांतों की जांच की गई।
डॉ. आदर्श ने बताया कि स्कूलों में बच्चों के दांतों की जांच करने के बाद उन्हें विस्तार से ब्रश करने के तरीकों व दांतों को ताउम्र स्वस्थ रखने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया।