फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   After a knee replacement, she became a world kettlebell champion at the age of 63.

Rohtak News: घुटने बदलवाने के बाद 63 की उम्र में बनीं वर्ल्ड केटलबेल चैंपियन

Sun, 08 Feb 2026 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 08 Feb 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
After a knee replacement, she became a world kettlebell champion at the age of 63.
20-नेशनल चैंपियन​शिप सर्टिफिकेट के साथ ​खिलाड़ी एडवोकेट वीणा मलिक। ​खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। हौसले बुलंद हों तो उम्र और शारीरिक बाधाएं कभी आड़े नहीं आतीं। ऐसा ही रोहतक की 63 वर्षीय एडवोकेट वीणा मलिक ने कर दिखाया है। 2023 में अपने दोनों घुटनों का ऑपरेशन करवाने वाली वीणा ने केटलबेल खेलना शुरू किया। इसके बावजूद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान भी बढ़ाया।
एडवोकेट वीणा मलिक ने बताया कि उन्होंने दो साल पहले केटलबेल खेल की शुरुआत की। दूसरों को ये खेल खेलते देख खेलने का फैसला किया और खेल मन को भा गया। उस समय खेल के साथ व्यायाम भी हो जाता था। इसकी आवश्यकता भी थी, इसलिए खेल से जुड़ गई।
विज्ञापन

इस खेल के साथ साल 2023 में घुटने बदलवाने के बाद कोच नेहा धनखड़ के मार्गदर्शन में जिम में कड़ी ट्रेनिंग शुरू की। उनकी मेहनत का फल नवंबर 2024 में मिला, जब हरियाणा स्टेट केटलबेल चैंपियनशिप में वेट-3 कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीता। वह इस वर्ग में स्वर्ण जीतने वाली देश की महिला खिलाड़ी बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी 2025 में दिल्ली में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते। इसके बाद मई 2025 में स्पेन में हुई वर्ल्ड केटलबेल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। संवाद

परिवार और बच्चों को दिया सफलता का श्रेय
रोहतक जिला बार की सदस्य के साथ सामाजिक कार्यों में सक्रिय वीणा अपनी सफलता का श्रेय परिवार और बच्चों के सहयोग को देती हैं। वह हर दिन सुबह साढ़े पांच बजे उठकर अभ्यास करती हैं। उन्हाेंने कहा कि खेलों से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ रहता है। युवा खेलों से जुड़ें ताकि वे नशे और खराब खान-पान की आदतों से दूर रह सकें। इस खेल की कोई उम्र सीमा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed