फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   After 17 years, the dream of owning a house was fulfilled for 114 people.

Rohtak News: 17 साल बाद 114 लोगों का पूरा हुआ घर का सपना

Sun, 07 Dec 2025 02:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
After 17 years, the dream of owning a house was fulfilled for 114 people.
35...सोनिया
रोहतक। जसिया के 114 आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को शनिवार शाम को बड़ी राहत मिली। पिछले 17 साल से अपने आशियाने का इंतजार कर रहे लोगों को शनिवार को मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत सौ-सौ गज के प्लाॅट दिए गए। देर शाम प्लाॅटों की रजिस्ट्री भी लाभार्थियों के नाम करा दी गई।
विज्ञापन

इसके लिए जसिया के सरपंच ओमप्रकाश हुड्डा ने साढ़े दस एकड़ जमीन से कब्जा छुड़वाया। प्लाॅट के साथ रजिस्ट्री नाम होने से लाभार्थियों के चेहरे खिले-खिले नजर आए। इन्होंने सरकार का आभार जताया है।
विज्ञापन

सरपंच ने ओमप्रकाश हुड्डा बताया कि वर्ष 2008 से लाभार्थियों को प्लाॅटों का इंतजार था। इसकी प्रक्रिया मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुरू की। इसी कड़ी में कब्जे से जमीन छुड़वाई गई व इस पर प्लाॅट काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस 1 :
मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत प्लाॅट मिला है। इसका पिछले 17 साल से इंतजार था। शनिवार शाम को प्लाॅट की रजिस्ट्री होने से बड़ी राहत व खुशी मिली। प्लाॅट मिलने से घर का सपना पूरा होगा।
- सोनिया, जसिया।
केस 2 :
गांव में सौ गज का प्लाॅट मिला है। इसके लिए सरपंच ने अवैध कब्जा छुड़वाया है। अब प्लाॅट की पक्की रजिस्ट्री भी हो गई है। इसके लिए सुबह 8 बजे से घर से निकले थे। देर शाम रजिस्ट्री का काम हुआ।

- संजू देवी, जसिया
केस 3 :
अरसे से सौ गज के प्लाट का इंतजार था। अब प्लाट हमारे नाम हुआ है। सरपंच ने रजिस्ट्री कराई है। इसके लिए जमीन से अवैध कब्जे हटवाए गए। मुख्यमंत्री ने प्लाट देकर बड़ी राहत पहुंचाई है।

सीमा, जसिया।

मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत सौ-सौ गज के प्लाट दिए जाने थे। योजना के तहत लाभार्थियों को राहत पहुंचाने के लिए अवकाश के दिन तहसील कार्यालय खुलवाया गया। यहां देर शाम तक प्लाटों की रजिस्ट्री कराई गई।
अशोक कुमार, एसपीओ, बीडीपीओ कार्यालय।

35...सोनिया

35...सोनिया

35...सोनिया

35...सोनिया

35...सोनिया

35...सोनिया

35...सोनिया

35...सोनिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed