फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Afghani raisins provide warmth in winter

Rohtak News: सर्दी में गरमाहट दे रहा अफगानी मुनक्का

Tue, 06 Jan 2026 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Afghani raisins provide warmth in winter
10...शहर के झज्जर रोड पर दुकान से मुनक्का खरीदते ग्राहक। संवाद
रोहतक। शहर के बाजार में इन दिनों अफगानी मुनक्का की आवक हो रही है। शहर में 500 से 1400 रुपये प्रति किलो तक अफगानी मुनक्का बिक्री हो रही है। प्रतिमाह यहां करीब दो क्विंटल मुनक्का की आवक हो रही है।
विज्ञापन

शहर में ड्राई फ्रूट की 200 से अधिक दुकानें हैं। परचून की दुकानों पर भी मुनक्का मिलता है। झज्जर रोड के कारोबारी यश के अलावा मालगोदाम के कारोबारी ईश्वर व सज्जन ने बताया कि मुनक्का का प्रयोग वैसे तो कम होता है लेकिन सर्दी में इसकी खासी मांग बनी रहती है।
विज्ञापन

पीजीआईएमएस की सीनियर डायटीशियन पूनम के अनुसार मुनक्का सर्दियों में बेहतरीन सुपरफूड होता है। इसकी तासीर गर्म होती है और यह हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मददगार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गले की खराश कम करने के साथ ही यह पाचन में सुधार और हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने में भी सहायक है। इसे दूध या पानी के साथ भिगोकर सेवन करने से न केवल शरीर में ऊर्जा बढ़ती हैं बल्कि सर्दी से बचाव के लिए यह गर्माहट भी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed