{"_id":"611d5d948ebc3e7a051b4d8b","slug":"afghan-students-will-not-be-allowed-trouble-dushyant-chautala-rohtak-news-rtk6213042149","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानी छात्रों को नहीं आने दी जाएगी परेशानी : दुष्यंत चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफगानी छात्रों को नहीं आने दी जाएगी परेशानी : दुष्यंत चौटाला
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री को अपनी समस्या बताते अफगानी विद्यार्थी। विज्ञप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान के मौजूदा हालात के चलते अफगानी विद्यार्थियों ने बुधवार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मुलाकात कर अपनी पीड़ा सुनाई। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल की ओर से छात्रों के सहयोग के लिए एक ज्ञापन भी सौंपा गया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अफगानी छात्रों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उनके लिए खाने और रहने के साथ ही जरूरी व्यवस्था शीघ्र ही कराई जाएगी।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारत अपने सभी मेहमानों को अपना परिवार मानकर उनके साथ खड़ा है। प्रदेश सरकार इनकी परेशानी को देखते हुए तुरंत रहने-खाने का प्रबंध करेगी। इसके अलावा इनकी वीजा संबंधी परेशानियों का समाधान किया जाएगा।
इस मौके पर इनसो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन उपमुख्यमंत्री को सौंपे हैं। इसमें इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने कहा है कि इनसो ने अपने ज्ञापन के जरिये सरकार से अफगानिस्तान के छात्रों के लिए शिक्षण संस्थानों में रहने-खाने समेत जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। वहां हालात सामान्य होने तक प्रशासन व सरकार इन छात्रों की फीस माफी, वीजा एक्सटेंशन, अन्य कोर्स में दाखिला, बोनाफाइड सर्टिफिकेट प्रदान करने में सहयोग करे।