फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Admissions in PG started as soon as the college opened

कॉलेज खुलते ही शुरू हुए पीजी में दाखिले

Tue, 09 Nov 2021 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Admissions in PG started as soon as the college opened
राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में दाखिले के लिए पहुंचीं छात्राएं। संवाद
लंबी छुट्टियों के बाद सोमवार को कॉलेज खुलने के साथ ही पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाओं में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हुई। हालांकि सोमवार को बहुत कम संख्या में विद्यार्थी कॉलेज पहुंचे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने पीजी के लिए फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि दस नवंबर निर्धारित की है।
विज्ञापन

गौड़ ब्राह्मण महाविद्यालय में सोमवार को 24 विद्यार्थियों ने दाखिला करवाया। कॉलेज में अब तक 41 बच्चे प्रवेश ले चुके हैं। इसी तरह वैश्य महाविद्यालय में भी सिर्फ बीस विद्यार्थी ही दाखिला लेने पहुंचे। जाट महाविद्यालय और अन्य कॉलेजों में भी यही स्थिति रही। प्राध्यापकों का कहना है कि विद्यार्थियों की पहली पसंद सरकारी कॉलेज होते हैं। इसके बाद वे गैर-सरकारी कॉलेजों और अंत में स्ववित्तपोषित कॉलेज को चुनते हैं। इसलिए माना जा रहा है कि फिजिकल काउंसिलिंग में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ेगी। दस नवंबर को पहला चरण खत्म होने के बाद निदेशालय 12 नवंबर को वेटिंग लिस्ट जारी करेगा, उसके बाद फिजिकल काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन

एमडीयू में प्रवेश प्रक्रिया जारी
एमडीयू के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय (डीडीई) में सत्र 2021-22 के अंतर्गत दूरस्थ शिक्षा पाठ्यक्रम तथा ऑनलाइन प्रोग्राम की प्रवेश प्रक्रिया जारी है। डीडीई निदेशक प्रो. नसीब सिंह गिल ने बताया कि विभिन्न पाठ्यक्रमों में बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन 15 नवंबर तक किए जा सकेंगे। 25 नवंबर तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ, 6 दिसंबर तक 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ और 15 दिसंबर तक 1500 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस सत्र से दो नए पाठ्यक्रम एमएससी गणित और एमकॉम शुरू किए गए हैं। इनके अलावा एमए इतिहास और एम लिब एंड इन्फॉर्मेशन साइंस भी दोबारा शुरू किए गए हैं। एमए जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन भी शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम जारी
एमडीयू ने जून, जुलाई, अगस्त 2021 में आयोजित डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसिलिंग के प्रथम सेमेस्टर की पुल व री-अपीयर, एमए इकोनॉमिक्स ऑनर्स पंच वर्षीय के पांचवें सेमेस्टर की री-अपीयर, आठवें सेमेस्टर की फुल व री-अपीयर, डीडीई की एमए लोक प्रशासन, अंग्रेजी व इकोनॉमिक्स की प्रथम सेमेस्टर फ्रेश की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. बीएस सिंधु ने बताया कि परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed