{"_id":"64738fc7798d61cee507fa4e","slug":"admission-process-started-in-state-institute-of-hotel-management-rohtak-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: राज्य होटल प्रबंधन संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, इस बार आयु सीमा नहीं रखी गई, पढ़ें पूरी डिटेल्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: राज्य होटल प्रबंधन संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, इस बार आयु सीमा नहीं रखी गई, पढ़ें पूरी डिटेल्स
Sun, 28 May 2023 11:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह
विकास सैनी, अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
विकास सैनी, अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 28 May 2023 11:00 PM IST
सार
राज्य होटल प्रबंधन संस्थान के विद्यार्थियों को डिग्री और डिप्लोमा जेएनयू से मिलेगा। संस्थान में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार ऐसा हुआ है कि पहली बार आयु सीमा नहीं रखी गई है। विद्यार्थी 30 जून तक आवेदन कर सकतें हैं।
विज्ञापन
रोहतक स्थित राज्य होटल प्रबंधन संस्थान। भानू विग, प्राचार्य। विकास देशवाल, व्याख्याता
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होटल मैनेजमेंट में भविष्य संवारने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। पर्यटन विभाग की ओर से रोहतक में संचालित राज्य होटल प्रबंधन संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून तय की गई है। पहली बार संस्थान में आयु सीमा नहीं रखी गई है।
यही नहीं, उम्मीदवार के लिए 12वीं के 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करना ही अनिवार्य है। यही नहीं, संस्थान के विद्यार्थियों को इस बार इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के बजाय जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से डिग्री और डिप्लोमा मिलेगा। इसके लिए नेशनल काउंसिल होटल मैनेजमेंट नोएडा ने पर्यटन विभाग की ओर से जेएनयू के साथ समझौता किया है।
कोर्स से जुड़ीं महत्वपूर्ण जानकारी
कोर्स: बीएससी इन हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन
डिप्लोमा संबंधी यह तथ्य भी जानें
संस्थान से होटल प्रबंधन करने वाले विद्यार्थियों के लिए रोजगार के अनेक अवसर हैं। इसमें सरकारी नौकरी के अलावा गैर सरकारी क्षेत्र में पांच सितारा होटल, एयरलाइंस, होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा व्यवसाय, बेकरी, फार्म टूरिज्म और रिजोर्ट, मल्टीनेशनल कंपनी में कैटरिंग, समुद्र पर्यटन-क्रूज, ट्रेनर या शिक्षक, विदेशों में रोजगार के अनेक अवसर शामिल हैं। विद्यार्थी को इसके लिए अपने आपको तैयार करने व कौशल विकसित करने की जरूरत है। -विकास देशवाल, व्याख्याता, राज्य होटल प्रबंधन संस्थान, रोहतक।
विज्ञापन
भारत सरकार के पर्यटन विभाग की ओर संचालित राज्य होटल प्रबंधन संस्थान में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यार्थी 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। संस्थान में विद्यार्थियों के लिए डिग्री के अलावा डिप्लोमा कोर्स भी उपलब्ध हैं। -भानू विग, प्राचार्य, राज्य होटल प्रबंधन संस्थान, रोहतक।

- डिग्री खर्च: 3.20 लाख रुपये।
- सीट: 157 सीट
- आयु: कोई सीमा नहीं।
- शिक्षा: 12वीं पास।
- अंक: 45 प्रतिशत।
डिप्लोमा संबंधी यह तथ्य भी जानें
- फूड प्रोडक्शन - 40 सीटें
- फूड एंड बेवरेज -40 सीटे
- बेकरी -40-सीटें
- खर्च: 45 हजार रुपये प्रति डिप्लोमा
- अवधि : डेढ़ वर्ष