फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   admission, last date, mdu, education, application, rohtak, haryana

चूक न जाएं, एमडीयू में आवेदन कल तक कराएं

Mon, 20 Jun 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 20 Jun 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
admission, last date, mdu, education, application, rohtak, haryana
एडमिशन - फोटो : file photo
यदि आप एमडीयू के शैक्षणिक विभागों में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आपके पास महज एक दिन बचा है। यूनिवर्सिटी के अधिकतर कोर्सों में 21 जून आवेदन की अंतिम तिथि है।
विज्ञापन


निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी ने बताया कि एमए एजुकेशन, अंग्रेजी, हिंदी, पत्रकारिता एवं जनसंचार, संस्कृत, रक्षा एवं सामरिक अध्ययन, अर्थशास्त्र, भूगोल, इतिहास, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, साइकोलॉजी, लोक प्रशासन, समाज शास्त्र, फाइन आर्ट्स, संगीत गायन एवं वादन, पीजी डिप्लोमा इन योग साइंस, एमएफए छह वर्षीय समेकित, एमएससी बायोकेमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चर, बायोटेक्नोलॉजी, बायो इंफॉर्मेटिक्स, मेडिकल बायोटेक्नोलॉजी और फूड टेक्नोलॉजी आदि कोर्सों में 21 जून तक आवेदन होंगे। इसके अलावा बॉटनी, इनवायरमेंटल साइंस, इनवायरमेंटल बायोटेक्नोलॉजी, फूड टेक्नोलॉजी, फोरेंसिक साइंस, माइक्रोबायोलॉजी, माइक्रोबियल बायोटेक्नोलॉजी, जुलोजी, केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस, फिजिक्स, स्टेटिसटिक्स, मैथेमेटिक्स, मैथेमेटिक्स विद कंप्यूटर साइंस, एमकॉम, बीपीएड, एमपीएड, एलएलबी ऑनर्स त्रिवर्षीय और पंच वर्षीय एलएलबी ऑनर्स, पंचवर्षीय एलएलएम, एमबीए जनरल, एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स, एमबीए आनर्स, एमबीए पंचवर्षीय, बीटीटीएम, बीएचएमसीटी, एमएचएमसीटी पंचवर्षीय, बीफार्मा, एमसीए एलईटी, एमलिब एंड इंफॉर्मेशन साइंस, एमए ऑनर्स समेकित पंचवर्षीय, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, लोक प्रशासन, एमएससी ऑनर्स पंचवर्षीय, गणित, एमकॉम ऑनर्स पंचवर्षीय, पीजी डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन, डिप्लोमा कोर्स इन हारमोनियम और डिप्लोमा कोर्स इन तबला के लिए भी मंगलवार तक ही आवेदन होंगे। आवेदन करने वाले छात्रों को 28 जून तक हार्डकॉपी और संबंधित दस्तावेज विभाग में जमा कराने होंगे।
विज्ञापन


अभी तक 18 हजार रजिस्ट्रेशन

कैंपस में एडमिशन के लिए अभी तक 18 हजार रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं, जिसमें करीब 15 हजार छात्रों की फीस जमा हो चुकी है। सोमवार को कबीर जयंती का सरकारी अवकाश है, फिर भी यूनिवर्सिटी के डीडीई भवन में तकनीकी हेल्प डेस्क खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed