{"_id":"6643f0b4c2dfd58a9a0fa667","slug":"admission-in-graduate-programs-in-dlc-supava-from-today-rohtak-news-c-17-roh1020-423070-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: डीएलसी सुपवा में स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: डीएलसी सुपवा में स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश आज से
विज्ञापन
डीएलसी सुपवा के फिल्म और टीवी, दृश्य कला और डिजाइन संकायों के तहत विभिन्न स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश 15 मई से शुुरू हो रहे हैं। देशभर से विद्यार्थी 15 विभागों में प्रवेश के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रहेगी। छात्रों को विभिन्न कार्यक्रमों में आवेदन करने से पहले www.dlcsupva.ac.in पर जाना होगा। यहां खुद को पंजीकृत करने के बाद आवेदन करना होगा। पोर्टल 15 मई से 25 जून तक खुला रहेगा।
कुलपति गजेंद्र चौहान ने प्रवेश पोर्टल खोलने की तैयारियों की समीक्षा के लिए प्रवेश समिति की बैठक की। बैठक में डीन अकादमिक डॉ. अजय कौशिक, रजिस्ट्रार डॉ. गुंजन मलिक मनोचा, परीक्षा नियंत्रक वीपी नांदल, निदेशक आईटी डॉ. सीमा, प्रोफेसर राजबीर हुड्डा, संकाय समन्वयक और लाइब्रेरियन डॉ. प्रेम सिंह, सहित विश्वविद्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
इस वर्ष से, प्रिंटमेकिंग में स्नातक कार्यक्रम और अभिनय में डिप्लोमा पाठ्यक्रम में जोड़ा गया है। वर्तमान में, चार संकाय हैं, जिनमें 15 स्नातक डिग्री स्तर के कार्यक्रम पेश किए जा रहे हैं; दृश्य कला संकाय में पांच, डिजाइन संकाय में चार, फिल्म और टेलीविजन संकाय में पांच और योजना और वास्तुकला संकाय में एक। इसके अलावा, मास्टर इन फैशन डिजाइन, मास्टर इन एप्लाइड आर्ट्स/पेंटिंग और मास्टर इन प्लानिंग (शहरी और क्षेत्रीय) सहित तीन स्नातकोत्तर कार्यक्रम भी प्रवेश के लिए खुले हैं। साथ ही, कौशल विकास और आजीविका कमाने का एक मजबूत अवसर प्रदान करने वाली सटीक और विशिष्ट शिक्षा के लिए 17 डिप्लोमा और प्रमाणपत्र कार्यक्रम भी हैं। स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र कार्यक्रमों में प्रवेश 3 जून, 2024 से शुरू होकर 11 जुलाई, 2024 तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपति गजेंद्र चौहान ने प्रवेश पोर्टल खोलने की तैयारियों की समीक्षा के लिए प्रवेश समिति की बैठक की। बैठक में डीन अकादमिक डॉ. अजय कौशिक, रजिस्ट्रार डॉ. गुंजन मलिक मनोचा, परीक्षा नियंत्रक वीपी नांदल, निदेशक आईटी डॉ. सीमा, प्रोफेसर राजबीर हुड्डा, संकाय समन्वयक और लाइब्रेरियन डॉ. प्रेम सिंह, सहित विश्वविद्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इस वर्ष से, प्रिंटमेकिंग में स्नातक कार्यक्रम और अभिनय में डिप्लोमा पाठ्यक्रम में जोड़ा गया है। वर्तमान में, चार संकाय हैं, जिनमें 15 स्नातक डिग्री स्तर के कार्यक्रम पेश किए जा रहे हैं
विज्ञापन