फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Administrative officer occupied government residence for four years

सरकारी आवास पर चार वर्षों से प्रशासनिक अधिकारी का कब्जा

Fri, 02 Jul 2021 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Administrative officer occupied government residence for four years
तहसीलदार ने सरकारी आवास को खाली न करने पर एक प्रशासनिक अधिकारी को 18 लाख रुपये किराया बकाया का रिकवरी नोटिस भेजा है। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग के अधिकारी ने बताया कि ऐसे कई मामले आते रहते हैं। वह सिर्फ रिकवरी निकालकर उपायुक्त को दे देते हैं। वे ही कार्रवाई करते हैं।
विज्ञापन

रेवेन्यू कॉलोनी के टाइप-5 के एक सरकारी आवास पर एक प्रशासनिक अधिकारी ने चार वर्ष से कब्जा कर रखा है। यह सरकारी आवास 11 फरवरी 2021 को जिला मार्केटिंग अधिकारी धर्मराज दांगी को आवंटित किया गया था। जब वे मौके पर पहुंचे तो वहां उन्हें आवास खाली नहीं मिला। इस पर उन्होंने इसकी सूचना जिला उपायुक्त (डीसी) कैप्टन मनोज कुमार को दी। इसके बाद डीसी ने तहसीलदार जीवेंद्र मलिक से मौके की जांच करवाई। इस दौरान मौके पर आवास खाली नहीं मिला। नियम के हिसाब से चार वर्ष का किराया ब्याज के साथ 18 लाख रुपये निकला। इस पर तहसीलदार ने कार्रवाई करते हुए प्रशासनिक अधिकारी को रिकवरी का नोटिस भेजा है। जिला मार्केटिंग अधिकारी धर्मराज दांगी ने बताया कि उनको सरकारी आवास अलॉट हुआ था, लेकिन उन्हें खाली नहीं मिला। इस संबंध में उन्होंने उपायुक्त को सिर्फ सूचना दी थी। इसे शिकायत नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed