{"_id":"67f4333ba8b1c742130b4f86","slug":"administration-will-remove-hives-to-protect-from-bee-attack-rohtak-news-c-17-roh1020-630880-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मधुमक्खियाें के हमले से बचाने के लिए छत्ते हटवाएगा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मधुमक्खियाें के हमले से बचाने के लिए छत्ते हटवाएगा प्रशासन
Tue, 08 Apr 2025 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
07सीटीके34-जिला विकास भवन में लगे मधुमक्खियों के छत्ते। संवाद
रोहतक। गर्मी बढ़ते ही मधुमक्खियों के हमले की घटनाएं बढ़ सकती हैं। मौसम में बदलाव के साथ ही मधुमक्खियों के स्वभाव में भी बदलाव होने से वे आक्रामक बन जाती हैं। ऐसे में समय रहते जिला प्रशासन ने एहतियातन सरकारी भवनों व अन्य जगह लगे मधुमक्खियों के छत्तों को हटाया जाएगा।
मधुमक्खियों के हमले को लेकर इस बार प्रशासन पहले से तैयार नजर आ रहा है, इसीलिए बचाव के तौर पर समय रहते छत्तों को हटाने की बात कही गई है। शहर में ऐसे अनगिनत छत्ते लगे हुए हैं। इसमें लघु सचिवालय, जिला विकास भवन, एमडीयू, सुपवा, बिजली निगम के अलावा नहर के साथ लगे पेड़ व अन्य जगह शामिल हैं। गर्मी में हर वर्ष मधुमक्खियों के हमले के मामले सामने आते हैं। इस बार भी करीब एक पखवाड़े पूर्व जाट कॉलेज में मधुमक्खियों के झुंड का खौफ बना था। गनीमत रही कि यहां उनका हमला नहीं हुआ।
गर्मी में मधुमक्खियों के हमले की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए इन्हें हटवाया जाएगा। सरकारी भवनों पर ऐसे अनेक छत्ते लगने की सूचना मिली है। विद्यार्थियों व शिक्षकों की सुरक्षा को देखते हुए कॉलेजों व विवि को भी छत्ते साफ कराने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
- धीरेंद्र खड़गटा, उपायुक्त।