फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Administration should give relief to people by conducting survey soon: Batra

जल्द सर्वे करा कर लोगों राहत दे प्रशासन : बतरा

Mon, 04 Jul 2022 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Administration should give relief to people by conducting survey soon: Batra
महावीर कॉलोनी में लोगो से मिलते विधायक बीबी बतरा। संवाद
रोहतक। शहर की कृष्णा कॉलोनी व महावीर कॉलोनी में रविवार को विधायक बतरा लोगों के बीच पहुंचे। यहां बारिश के बाद के हालातों का जायजा लेते हुए राहत कार्यों में प्रशासनिक सुस्ती पर नाराजगी जाहिर की। प्रशासनिक कार्रवाई से असंतुष्टि जताते हुए कहा कि प्रशासन तेजी से सर्वे का कार्य पूरा का प्रभावितों को राहत पहुंचाए।
विज्ञापन

विधायक ने दोपहर तीन बजे के बाद महावीर कॉलोनी व कृष्णा कॉलोनी इलाके में लोगों से मुलाकात की। इन इलाकों में पानी भले ही सड़क से निकल गया हो, लेकिन घरों में पानी जाने की वजह से हालात बदतर बने हुए हैं। लोगों ने विधायक को अपने घरों में ले जाकर पीड़ा से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि घरेलू उपयोग का सामान बरसात के पानी से खराब हो गया। घरों में दो दिन तक पानी जमा रहा। इस कारण इनवर्टर, फर्नीचर, खाद्य सामग्री, कपडे़ सब खराब हो गए। विधायक ने मौके से ही फोन कर उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार से बात की व प्रभावितों को शीघ्र राहत पहुंचाने के लिए सर्वे शुरू कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि सर्वे का कार्य शुरू हो चुका है। एसडीएम इस कार्य को देख रहे हैं। विधायक ने लोगों से यहां अब तक सर्वे के लिए किसी के आने के बारे में पूछता तो सभी ने साफ इनकार किया। इसका संज्ञान लेते हुए विधायक ने उपायुक्त को पत्र लिखा। इसमें रविवार शाम भारी जलभराव का शिकार हुई महावीर कॉलोनी व कृष्णा कॉलोनी का दौरा करने व प्रभावितों के हालात का जिक्र किया गया है। विधायक ने लिखा है कि महावीर कॉलोनी से ही आपको फोन किया तो नुकसानग्रस्त इलाकों का सर्वे कराए जाने की बात कही गई। एसडीएम से बातचीत हुई तो उन्होंने भी सर्वे टीम के इलाके में जाने का दावा किया। जबकि हकीकत में इन दोनों इलाकों में सर्वे के लिए एक भी घर में रविवार शाम तक कोई नहीं पहुंचा। इन इलाकों के बूस्टर व पंपसेट के भी तेजी से कार्य करना सुनिश्चित करने को कहा गया है। इस पत्र की एक प्रति मुख्य सचिव हरियाणा सरकार चंडीगढ़ को सूचनार्थ व आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित की गई है। इस मौके पर गुलशन इशपुनियानी, संजय सैनी, पंकज सचदेवा, मोनू शर्मा, सुनील बड़क, नीटू चांदना, महेंद्र भाट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed