फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Administration should conduct the election of Vaishya Sanstha under its supervision: Former Pradhan

प्रशासन अपनी देखरेख में कराए वैश्य संस्था का चुनाव : पूर्व प्रधान

Fri, 18 Jul 2025 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 18 Jul 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Administration should conduct the election of Vaishya Sanstha under its supervision: Former Pradhan
वैश्य संस्था के चुनाव को लेकर उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे पूर्व प्रधा
रोहतक। वैश्य शिक्षण संस्था में चौधर की जंग जारी है। पुरानी कार्यकारिणी का समय पूरा होने से पहले उभरे विवाद के चलते नए सिरे से शुरू हुई चुनावी प्रक्रिया भी विवादों में घिरी है।
विज्ञापन

एक तरफ 20 जुलाई को मतदान की तैयारी है तो दूसरी तरफ पूर्व प्रधानों ने चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए चुनाव अधिकारी बदलने की मांग उठाई है। इस मामले में पूर्व प्रधान व अन्य ने उपायुक्त से मुलाकात कर प्रशासन की देखरेख में चुनाव कराने की अपील की है।
विज्ञापन

संस्था के कॉलेज की चुनावी प्रक्रिया अंतिम चरण की ओर बढ़ चली है। चुनाव प्रचार जोरों पर चल रहा है। अब 20 जुलाई का इंतजार है। इस दिन मतदान होगा। इसी दिन देर शाम परिणाम जारी कर कॉलेजियम की घोषणा की जाएगी। बाद में कॉलेजियम सदस्य अपना नया प्रधान व कार्यकारिणी का चयन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व चुनावी माहौल तनावपूर्ण बनने लगा है। एक पक्ष चुनाव में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए चुनाव अधिकारी को बदलने की मांग उठा रहा है। इसी कड़ी में दो पूर्व प्रधान व संस्था के अन्य सदस्यों ने उपायुक्त से मुलाकात की है।
पूर्व प्रधान नवीन जैन व पूर्व प्रधान विकास गोयल का आरोप है कि संस्था में धांधली की जा रही है। चुनाव में भी गड़बड़ी से इनकार नहीं किया जा रहा है इसलिए चुनाव अधिकारी को हटा कर प्रशासन अपनी देखरेख में चुनाव कराए।

चुनाव अधिकारी राजेंद्र बंसल का कहना है कि चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी व नियमानुसार कराए जा रहे हैं। चुनाव तय शेड्यूल के अनुसार 20 जुलाई को होने हैं। मतदान की तैयारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed