{"_id":"63b0828dc9c5e95df3042c00","slug":"administration-s-gift-on-new-year-now-buying-a-house-will-be-expensive-rohtakcity-news-rtk6680135183","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नए साल पर प्रशासन का ‘तोहफा’, अब घर खरीदना होगा महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नए साल पर प्रशासन का ‘तोहफा’, अब घर खरीदना होगा महंगा
विज्ञापन
रोहतक शहर का व्यू। अमर उजाला
रोहतक। नए साल पर प्रशासन ने लोगों को महंगाई का तोहफा दिया है। पुराने शहर, जनता कॉलोनी, गांधी कैंप को छोड़कर अब ज्यादातर क्षेत्र में घर खरीदना और महंगा हो जाएगा। क्योंकि नए कलेक्टर रेट सोमवार से लागू होंगे। एसडीएम, राजस्व अधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसील के नए कलेक्टर रेट पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। अब डीसी के हस्ताक्षर के बाद नए रेट सोमवार से लागू हो जाएंगे।
हालांकि अब भी किला रोड व गीता मार्केट सबसे महंगी है, जहां 18 प्रतिशत कलेक्टर रेट बढ़ने से जमीन के भाव 1 लाख 45 हजार रुपये से लेकर 1 लाख 50 हजार रुपये प्रति वर्ग गज तक पहुंच गए हैं।
प्रदेश सरकार कर साल नए कलेक्टर रेट लागू करती है। पिछले साल प्रावधान किया गया कि हर छह माह बाद कलेक्टर रेट संशोधित होंगे। अब एक साल के लिए कलेक्टर रेट लागू करने की बात सामने आ रही हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर पत्र का इंतजार है। चार सदस्यीय कमेटी ने दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह अनुमानित कलेक्टर रेट तय कर दिए थे। डीसी की अनुमति के बाद सोमवार से कलेक्टर रेट लागू हो जाएंगे। उसी के आधार पर तहसील में रजिस्ट्री होंगी। साथ ही मार्केट रेट में भी उतार चढ़ाव आएगा।
विज्ञापन
....
यूं बढ़ा कलेक्टर रेट
क्षेत्र बढ़ोतरी प्रतिशत में
बाजार
किला रोड बाजार 18
कंसाई वाला चौक 14
रेलवे रोड बाजार 10
डी पार्क व मॉडल टाउन 7
आवासीय कॉलोनी
कैलाश कॉलोनी 45
प्रेम नगर, जेल रोड 24
जगदीश कॉलोनी 20
इंद्रप्रस्थ कॉलोनी 20
शिव नगर भिवानी रोड 19
ग्रीन रोड 19
मानसरोवर कॉलोनी 19
पालिका कालोनी 18
बोहर स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी 17
कमल कॉलोनी 16
अग्रसेन कॉलोनी 16
सुभाष नगर 15
संत नगर, रामनगर 14
हरिनगर 14
आदर्श नगर, दरियाव नगर 14
कृपाल नगर 14
डीएलएफ कॉलोनी 13
दुर्गा कालोनी व देव कॉलोनी 10
अस्थल बोहर 10
गढ़ी माजरा 10
कमला नगर 9
डी पार्क चौक व मॉडल टाउन 7
.........
सेक्टरों में कलेक्टर बढ़े
सेक्टर 25 11
सेक्टर 21 काठमंडी 10
सेक्टर 18ए ट्रांसपोर्ट नगर 10
सनसिटी 10
सेक्टर 1, 2, 3 10
नोट : जिस गांव में कामर्शियल रेट तय नहीं हैं, वहां कॉमर्शियल रेट रिहायशी रेट के दो गुणा होंगे।
वर्जन
दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में साल 2023 के लिए संभावित कलेक्टर रेट सार्वजनिक कर दिए गए थे। अब सरकार से अनुमति के बाद नए साल में लागू हो जाएंगे।
- गुलाब सिंह, तहसीलदार रोहतक