{"_id":"66d4fecd415568230108bd34","slug":"aditya-and-adi-went-to-take-bath-in-jal-ghar-after-school-died-due-to-drowning-rohtak-news-c-17-roh1020-495847-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: स्कूल की छुट्टी के बाद जलघर में नहाने गए थे आदित्य व आदि, डूबने से हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: स्कूल की छुट्टी के बाद जलघर में नहाने गए थे आदित्य व आदि, डूबने से हुई थी मौत
विज्ञापन
01सीटीके43..आदित्य। फाइल फोटो
रोहतक। मदीना के जलघर में शनिवार शाम को मृत मिले दो बच्चों के शवों का रविवार को पोस्टमार्टम हुआ। रिपोर्ट में डूबने की वजह से उनकी मौत हुई है। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए हैं। इनमें से एक बच्चे की उम्र 8 व दूसरे की 10 वर्ष थी।
जांच अधिकारी एएसआई अमित कुमार ने बताया कि शनिवार शाम करीब 6 बजे मदीना जलघर में दो बच्चों के शव मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और शवों को निकालकर अपने कब्जे में लिया। बच्चों का परिवार मूलरूप से बिहार से है। यहां उनके माता-पिता मजदूरी करते हैं। 8 वर्षीय आदि व दूसरे 10 वर्षीय आदित्य की डूबने से मौत हुई है। दोनों बच्चे 31 अगस्त को स्कूल के बाद जलघर में नहाने गए थे। टैंक में उतरने के बाद ये बाहर नहीं निकल पाए। गांव की महिलाएं जब पानी लेने वहां पहुंचीं तो उन्होंने शव देखकर लोगों को इसकी सूचना दी।