फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ADG and SP provided vaccine to protect against corona

एडीजी व एसपी ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका

Fri, 05 Feb 2021 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
ADG and SP provided vaccine to protect against corona
कोरोना का टीका लगवाते एसपी रहुल शर्मा।
कोरोना महामारी को रोकने के लिए जिले में चलाए जा रहे कोविशील्ड टीकाकरण अभियान के तहत वीरवार को स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी स्वयं को वैक्सीन लगवाई। डॉक्टरों, नर्सों व स्वास्थ्य कर्मचारियों के बाद अब एडीजी संदीप खीरवार व एसपी राहुल शर्मा ने भी स्वयं को कोविशील्ड का टीका लगवाया है, साथ ही लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया है। वहीं वीरवार को 966 लोगों को टीकाकरण करने का लक्ष्य था, लेकिन 238 ने ही टीकाकरण कराया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के जिला टीकाकरण अधिकारी एवं डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि वीरवार को 966 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था। इसमें नगर निगम रोहतक में 100 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य था, लेकिन अभियान के पहले दिन आठ लोगों ने वैक्सीन लगवाई। वीरवार को जिले के विभिन्न टीकाकरण सेंटरों पर 238 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। शुक्रवार को पीटीसी सुनारिया, पाकसमा, पुलिस लाइन व पीजीआईएमएस में
विज्ञापन

टीका लगाया जाएगा। डॉ. त्रेहान ने बताया कि पुलिस विभाग, होम गार्डस को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक करेगा। वहीं सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि वीरवार को दो सीनियर प्रशासनिक अधिकारियों के वैक्सीन लगवाने से अन्य विभागों में भी जागरूकता आएगी। फ्रंट लाइन हेल्थ वर्कर्स के बाद कोरोना से बचाव की वैक्सीन 50 साल से अधिक आयु वाले लोगों को लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
36 पुलिसकर्मियों ने लगवाया टीका
पुलिस के योद्धाओं के लिए कोविड-19 टीकाकरण की वीरवार को पालीक्लिनिक सेक्टर-3 में शुरूआत हुई। डीएसपी सज्जन कुमार सहित 36 पुलिसकर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। कल से पुलिस लाइन स्थित पुलिस अस्पताल में जवानों को वैक्सीन लगाई जाएगी। एसपी राहुल शर्मा ने बताया कि कोरोना के चलते अब तक 280 पुलिस कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। जो सभी संक्रमित जवान ठीक हो चुके हैं हाल में रोहतक पुलिस का कोई जवान कोरोना संक्रमण से ग्रस्त नही है।

--------
पीजीआई में आज कुलपति स्वयं करेंगे जागरूक
कोरोना से बचाव की वैक्सीन के लिए पूरे जिले में सबसे कम आंकड़ा पीजीआईएमएस का रहा है। इसके लिए संस्थान के अधिकारी कई बार लिखित निर्देश भी जारी कर चुके हैं। लेकिन टीकाकरण करवाने वालों की संख्या में जब बढ़त नहीं मिली तो शुक्रवार को स्वयं कुलपति ने विद्यार्थियों व स्टाफ को जागरूक करने के लिए बैठक बुलाई है। कुलपति संस्थान के सभागार में पौने दस बजे से पौने 11 बजे तक विद्यार्थियों को व बाद में डॉक्टरों व अन्य स्टाफ को टीकाकरण करवाने के लिए जागरूक करेंगे। गौरतलब है कि पीजीआईएमएस में तीन टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं और यहां नौ हजार से अधिक लाभार्थी हैं। इसके बावजूद यहां दस फीसदी भी टीकाकरण पूरा नहीं हो पाया है।

कोरोना का टीका लगवाते एडीजीपी संदीप खिरवार।

कोरोना का टीका लगवाते एडीजीपी संदीप खिरवार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed