फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Adequate resources are available for the treatment of corona patients: Deputy Commissioner

कोरोना मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त संसाधन मौजूद : उपायुक्त

Thu, 03 Jun 2021 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Adequate resources are available for the treatment of corona patients: Deputy Commissioner
डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने एसपी राहुल शर्मा के साथ गांव हसनगढ़ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में उपलब्ध सुविधाओं की पड़ताल की। उन्होंने कहा कि महामारी को लेकर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। जिला प्रशासन के पास मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने पीएचसी के स्टाफ और गांव के लोगों के साथ संवाद किया। उन्होंने पीएचसी में उपलब्ध दवाओं के बारे में स्टाफ से रिपोर्ट ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने फील्ड टीम से सर्वे का काम लगातार जारी रखने को कहा। उन्होंने कोरोना संक्रमण मिलने पर दवाओं के साथ मौके पर ही मेडिकल किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महामारी को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि सतर्क रहें। टीका लगवाने के बाद भी लोग सावधानियां न छोड़ें। सभी पात्र लोग कोरोना की वैक्सीन जरूर लगवाएं। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला, तहसीलदार गुलाब सिंह, उप सिविल सर्जन डॉ. केएल मलिक, बीडीपीओ सुमित कुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन

‘कोरोना संक्रमण दर हुई 5.83 प्रतिशत’
उपायुक्त ने बताया कि जिले में कोरोना की संक्रमण दर कम होकर 5.83 प्रतिशत हो गई है। एक जून तक करीब 4.37 लाख सैंपल लिए गए थे, जिनमें से सिर्फ 25533 संक्रमित पाए गए हैं। बाकी सभी सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उपचार के बाद 24,252 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। इस समय कोरोना के 770 एक्टिव केस हैं, जिनमें से केवल 132 अस्पतालों में उपचाराधीन हैं, बाकी होम क्वारंटीन हैं। जिला प्रशासन ने होम क्वारंटीन मरीजों को मेडिकल किट वितरित की हैं। इनमें आवश्यक स्वास्थ्य उपकरण, दवाएं, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की दवाएं और काढ़ा शामिल हैं। एक जून तक जिले में 4,36,142 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया था, जिनमें कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए लोग शामिल थे। एक जून को कोरोना के 1782 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमें सिर्फ 32 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 916 सैंपल की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। उन्होंने कहा कि मास्क पहनें, सामाजिक दूरी बनाएं और हाथों को नियमित साफ करें। बाजारों में जाने से गुरेज करें, अनावश्यक भीड़ का हिस्सा न बनें। सरकार द्वारा जारी कोरोना की हिदायतों का स्वेच्छा से पालन करें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed